Breaking News

छह लोगों की मौत मामलें में रसूखदारों तक नहीँ पहुँच पा रही पुलिस

HTN Live

ममरी लखीमपुर।हैदराबाद थाना क्षेत्र में बीते दिनों कथित शराब से हुई छह मौतों के मामले में नामजद हुये तीन बड़े रसूखदारों की गिरफ्तारी हैदराबाद पुलिस के लिये गले की फांस बनी हुई है।रसूखदार अपनी ऊँची पहुँच एव धनबल के चलते कहीं मटर गस्ती कर रहे हैं।पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिये गैर जनपदों तक कि खाक छान चुकी है।फिर भी इनके हाथ खाली हैं।जानकारी के मुताबिक पिछले माह लन्दनपुर ग्रंट के ग्राम भदाहइँया में मुंडन पार्टी के दौरान पी गयी कथित जहरीली शराब से वहीँ के राजू उर्फ राकेश व उसके साढू अजय पाल निबासी फूलबेहड़ हैदराबाद, साले सुशील निबासी भूपति पुर नीमगांव की मौते हो गयी थी।इसके बाद यहीं के कुण्हूपुर निबासी पीताम्बर व उसके दामाद शिवम निबासी देवरी नीमगांव एव दशरथ पुर में मेहमानी आये रायपुर घुँशी निवासी एक ब्यक्ति की एक एक करके मौते हो गयी थीं।हालांकि ग्रामीणों के मुताबिक पीताम्बर शराब नही पीता था।कुल छह मौतों से शासन एवँ प्रशासन में हड़कम्प मच गया था ।कई दिनों तक क्षेत्र मे जनप्रतिनिधि एव प्रशासनिक अधिकारी जांच पड़ताल करते हुये नजर बनाये रखे।पुलिस सूत्रों की पड़ताल में पाया गया कि झाऊपुर सिथति सरकारी ठेका देशी शराब की दुकान से खरीदी गई देशी शराब उक्त मृतको ने पी थी।पुलिस ने दुकान में मौजूद शराब का नमूना भी जांच को भेजा था।जिसके बाद हरकत में आयी हैदराबाद पुलिस ने झाऊपुर निबासी एक ब्यक्ति की तहरीर पर उक्त दुकान के मालिक रामप्रकाश अवस्थी उर्फ रामू निबासी बगहा ,मैनेजर आलोक जयसवाल बिहारी पुर,सेल्समैन विजय कुमार निबासी झाऊपुर थाना हैदराबाद के विरुद्ध मिलावटी एव जहरीली शराब बेचने के आरोप की रिपोर्ट दर्ज की गयी थी।जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय से लेकर गैर जनपदों तक आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापे मारे हैं किन्तु कोई कोई सफलता नहीँ मिल सकी ।प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि उक्त मामले में आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिये जरूरी प्रयास किये जा रहे हैं।

No comments