आज सुबह से छाया बादल। कहीं-कहीं मामूली बूंदाबांदी एवं हल्की बारिश
HTN Live
👉 चार दिन बदली और हल्की बारिश के आसार
==========================
#_अयोध्या
========पहाड़ी इलाकों में बने पश्चिमी विक्षोभ का असर आज यहां भी हो रहा है।
आज सुबह से बादल छाया हुआ है। कहीं-कहीं मामूली बूंदाबांदी एवं हल्की बारिश हो रही है।
मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि आगामी चार दिनों तक बदली छाई रहेगी और हल्की बारिश भी हो सकती है। इससे वातावरण में ठंड भी बढ़ेगी। दिन के तापमान में कमी आने की संभावना है।
इससे पहले विशेषज्ञों ने 22 जनवरी से मौसम में तब्दीली आने की संभावना जताई थी। हुआ भी ऐसा ही।
सुबह से ही उत्तरी पूर्वी दिशा से हवा चलने का सिलसिला शुरू हो गया। साथ ही घने बादलों ने डेरा डाल दिया। पूर्वाह्न में कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई।
नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसका असर आगामी तीन दिनों तक बना रहेगा। मध्यम से घने स्तर के बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है। ठंड में भी इजाफा होगा।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.5 व न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 89 व न्यूनतम 67 फीसदी रही।
जे पी द्विवेदी
उप सपादंक
HTN लाइव न्यूज़

No comments