Breaking News

ट्राला की टक्कर से उड़े ट्राली के परखचे

HTN Live

अयोध्या
========कोतवाली अंतर्गत ओवरब्रिज पर भेलसर चौकी के सामने गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली को अयोध्या से आ रहे टेलर ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना में ट्राली के परखच्चे उड़ गए। ट्रैक्टर व ट्राला चालक चोटिल हो गए7बीती रात लगभग 11 बजे रौनाही थाना के ग्राम करेरू निवासी अंगद सिंह ट्राली पर गन्ना लादकर रौजागांव चीनी मिल जा रहे थे।
    भेलसर चौकी के सामने ओवरब्रिज पर पहुंचने पर फैजाबाद की ओर से आ रहे ट्राला ने पीछे से जोर की टक्कर मार दी। ट्रैक्टर चालक अंगद सिंह घायल हो गए। बस्ती जिले के रुधौली थाना के गांव खदरा निवासी ट्राला चालक रामनरायन भी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
     भेलसर चौकी उपनिरीक्षक रंजीत सिंह ने बताया कि टक्कर के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया था। क्रेन की मदद से गन्ना व ट्राला को हटवाया गया और दूसरी ट्राली पर गन्ना लदवाकर मिल भेजा गया।
     पीड़ित किसान अंगद सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस सुलह करने के लिए दबाव बना रही है।

जे पी द्विवेदी
उप सपादंक
HTN लाइव न्यूज़

No comments