Breaking News

भाजपा सरकार अब हर घरों को बिजली से रोशन कर रही है - लल्लू सिंह*

HTN Live



*जल्द ही नितिन गडकरी जिले को पांच परियोजनाओं की सौगात प्रदान करेंगे-लल्लू सिंह*

*प्रदेश में जबसे भाजपा सरकार आयी इस डेढ़ साल में खूब विकास हुआ-गोरखनाथ*

अयोध्या -
      केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार की बरदौलत अधिकांश घर आज बिजली से रोशन हो गये हैं और जल्दी ही देश एवं प्रदेश के सम्पूर्ण घरों  को भी बिजली से रोशन कर दिया जायेगा।मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में खड़भड़िया विद्युत उपकेन्द्र का लोकर्पण हो गया है और भविष्य में अमरगंज और खिहारन में भी उपकेंद्र स्थापित किया जायेगा।
            उक्त उद्गगार भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने हरिंग्टनगंज ब्लॉक के खड़भड़िया में 6 करोड़ 15 लाख की लागत से स्थापित 33/11 केवी उपकेन्द्र के लोकार्पण के दौरान कही।श्री सिंह ने कहा कि बिजली बिभाग की लगन का परिणाम है कि आज अधिकांश घर बिजली पा रहे हैं ।उन्होंने कहा कि सरकार किसी के लिए नहीं बनती सरकार देश, प्रदेश और समाज के निर्माण के लिए बनती है।
             इस मौके पर विधायक गोरखनाथ बाबा ने कहा कि पहले केन्द्र में हमारी सरकार थी और चुनाव के समय जनता ने भाजपा में विश्वास करके प्रदेश में भाजपा की सरकार बनायी है और प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने डेढ़ साल के कार्यकाल खूब विकास करवाया है।पहले कि सरकार चार जिलों को बिजली उपलब्ध कराती थी और अन्य जिले रामभरोसे रहते थे,किन्तु हमारी सरकार सभी जिलों को 14 घण्टे से ज्यादा बिजली उपलब्ध करवा रही है।।हमारी सरकार जीजान से कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने में लगी हुई है।आगे प्रयास है कि 20 से 22 घण्टे जनता को बिजली मिले।श्री गोरखनाथ ने आगे कहा कि दो से ढाई महीने में क्षेत्र के सभी घरों में बिजली मुहैया करवा दी जायेगी।
      इस मौके पर देवेन्द्रमणि त्रिपाठी, अरुण गुप्ता, सरयू प्रसाद दूबे, जनार्दन मोर्या,हरीश तिवारी,जयप्रकाश सिंह, गंगाप्रसाद दूबे, जगत नारायण शुक्ल, नागेंद्र मिश्र,उपजिलाधिकारी के.डी.शर्मा, तहसीलदार प्रमेश कुमार सोनकर, अधिक्षण अभियंता ए.एस.रघुवंशी,अधिषासी अभियंता अम्बरीष कुमार शुक्ल, मुख्य अभियंता (वितरण) ए.के.सिंह,लाइनमैन संजय सिंह, रामेन्द्र पाण्डेय,महेन्द्र चौरसिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।अधिषाशी अभियंता अम्बरीष कुमार शुक्ल ने कहा कि 31 दिसम्बर 2018 तक जिसका बिजली का बिल बकाया है वह किसान एव घरेलू उपभोक्ताओं का सम्पूर्ण ब्याज माफी योजनाओं का लाभ लेकर अबिलम्ब बिल जमा करें।

जे पी द्विवेदी
उप सपादंक
HTN  लाइव न्यूज़

No comments