अचानक सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बीकापुर पहुंचकर निरीक्षण किया ।
HTN Live
बीकापुर ।
मुख्य चिकित्साधिकारी के पद पर नियुक्त होने के बाद डॉ हरिओम श्रीवास्तव ने सोमवार सुबह अचानक सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बीकापुर पहुंचकर निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिली। मौके पर चिकित्सक सतीश चंद्रा, डॉ विनीत सोनकर सहित महिला चिकित्सक प्रभा सिंह , डाटा एंट्री ऑपरेटर आकाश पाठक अनुपस्थित मिले। शौचालय काफी गंदा मिला। जिसके लिए उन्होंने फटकार लगाई । लोगों द्वारा पेयजल के लिए लगाए गए हैंड पंप द्वारा प्रदूषित पानी दिए जाने की और समुचित पेयजल की व्यवस्था किए जाने की मांग की। जिस पर उन्होंने पानी की जांच कराने को चिकित्सक दीपक सिंह को निर्देशित किया। निरीक्षण के बाद डॉ हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य चिकित्साधिकारी के पद पर नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनका पहला निरीक्षण है। उनका प्रयास रहेगा की अपेक्षित सुधार हो सके। जहां कमियां मिली हैं वहां चेतावनी और सुधार का निर्देश दिया गया है ।
जे पी द्विवेदी
उप सपादंक
HTNलाइव न्यूज़

No comments