Breaking News

आखिर कबतक चलता रहेगा और आशा बहु और प्राइवेट हॉस्पिटल की मनमानी

HTN Live

निघासन खीरी। सिंगाही रोड पर स्थित गुप्ता हॉस्पिटल जो उसका रजिस्टेशन क्लीनिक का है और उसमें दाई द्वारा कराई जाती है डिलवरी आशा बहू गर्भवती महिलाओं को सीएचसी में ना ले जाकर अधिक कमीशन के चक्कर मे परिवार वालो को बहला फुसलाकर गुप्ता हॉस्पिटल में भर्ती करवाती है और डिलवरी होने के बाद अपना मन का माना कमीशन लेती है हाल में ही करीब एक महीने पहले इसी हॉस्पिटल में एक बच्चे की मौत हो गयी थी जिसकी शिकायत परिवार वालो ने कोतवाली निघासन में की थी और उसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था जिससे पुलिस ने डॉक्टर जगत गुप्ता को हॉस्पिटल से कोतवाली ले गयी आखिर कबतक चलता रहेगा और आशा बहु और प्राइवेट हॉस्पिटल की मनमानी क्योकि सीएचसी में हर मरीज पर आशा बहु को मिलता है छः सौ रुपये और पडोस के निजी हॉस्पिटल में मरीज को ले जाकरके डिलवरी होने पर मिलता है मरीज का  कुल जमा होने का आधा आशा बहू ओर प्राइवेट हॉस्पिटल के चक्कर मे गर्भवती महिलाओं को जा रहा बेचा
 महीने की बात की जाय बहुत कम मिलेगी  गर्भवती महिलाये जिनकी डिलवरी सीएचसी में होती है क्योकि अधितकतर गर्भवती महिलाओं की डिलवरी प्राइवेट हॉस्पिटल में होती जहाँ ना कोई स्टाफ नर्स ऒर न ही कोई महिला डॉक्टर या एमबीबीएस डॉक्टर बैठते है स्वास्थ्य विभाग भी खामोश है जो  की प्राइवेट हॉस्पिटल से हर माह कोई रिकॉड नही माँगा जाता आखिर कबतक प्राइवेट हॉस्पिटल में गर्भवती महिलाओं को बेचा जायेगा कब होगी इन प्राइवेट हॉस्पिटलों पर कार्यवाही आयेदिन इन हॉस्पिटल में कोई ना कोई होती रहती है घटनाये एमबीबीएस डाक्टर भी नही है और ना ही कोई महिला डॉक्टर
 स्वास्थ्य विभाग जानकर भी बना अनजान

No comments