*प्रधानमंत्री ने झूठ बोलने का रिकार्ड तोड़ा, सपा-बसपा गठबंधन से ही बचेगा लोकतंत्र : अखिलेश*
HTN Live
*राजधानी लखनऊ*
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज फिर भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा ने कोई काम नहीं किया, बस रात-रात जागकर साजिश की रणनीति बनाती है। प्रधानमंत्री ने तो झूठ बोलने का रिकार्ड ही तोड़ दिया है। अब सपा-बसपा गठबंधन से ही लोकतंत्र की रक्षा हो सकेगी। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर जयंती पर अखिलेश ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने समाज को जगाने का काम किया था। साधारण परिवार के होते हुए असाधारण काम किये। उन्होंने समाजवादी विचार का रास्ता अपनाकर गरीबों में स्वाभिमान जगाया।
*भाजपा राज में किसानों की घोर उपेक्षा*
इस मौके पर अखिलेश भाजपा पर हमलावर हुए और कहा कि जो पार्टी 40 दलों से गठबंधन कर चुकी है, वह सपा-बसपा गठबंधन पर टिप्पणी करे, यह हास्यास्पद है। भाजपा सत्ता पर कब्जा करने के लिए व्याकुल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो झूठ बोलने के सारे रिकार्ड ही तोड़ दिए हैं। भाजपा राज में किसानों की घोर उपेक्षा है। गन्ना किसानों का बकाया न मिलने के कारण किसानों की स्थिति चिंताजनक है। शामली स्थित शुगर मिल के सामने हजारों किसान एक सप्ताह से भुगतान न होने के कारण धरना प्रदर्शन कर रहे हैैं। पिछले वर्ष का बकाया गन्ना भुगतान अभी तक नहीं हुआ। किसान दु:खी और आक्रोशित है। भाजपा चुनाव आते ही धोखा देने वाली घोषणा कर रही है, इससे सावधान रहना है। इस अवसर पर राजेंद्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, आरके चौधरी, विजय बहादुर सिंह, अवधेश प्रसाद, शिवाकांत ओझा, अयोध्या पाल, एसआरएस यादव, विकास यादव, नरेन्द्र वर्मा, विनोद सविता, संजय विद्यार्थी सविता, सनातन पांडेय आदि उपस्थित रहे।।
*प्रेस रिपोर्टर हिन्दू अमन मिश्रा लखनऊ*

No comments