उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया
HTN Live
लखनऊ (सं)। संजोगता महाजन मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रहे विभूतियों को सम्मानित किया गया। गुरुवार को उर्दू अकादमी के सभागार में आयोजित समारोह में बच्चों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।
कार्यक्रम का आगाज राष्ट्रगान की धुन के साथ हुआ। उसके बाद मान्या जायसवाल ने गणेश वंदना पर भावपूर्ण नृत्य करके सभी को आनंदित कर दिया। व्योम ने बांसुरी पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उन्होंने ये भारत देश है मेरा गीत पर धुन बजायी। इसी क्रम में समाज की विभूतियों को सम्मानित किया गया। जिसमें कला साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा, पाककला, पर्यावरण, खेल आदि क्षेत्र में 38 विभूतियों स्मृति चिन्ह व मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठï पत्रकार सदगुरु शरण अवस्थी ने विभूतियों का सम्मान किया।
संजोगता महाजन मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में अमित शर्मा, आकांक्षा पांडेय, अनुरिका सिरकार, शर्मिला सिंह, पवन सिंह चौहान, रश्मि मिश्रा, अभिजीत विशेन, सुनिता सिंह, डॉ. रमा श्रीवास्तव, साजिद अहमद कुरैशी, सरिता भलोटिया, बलराज डिल्लो, मनीषा मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, स्वरा त्रिपाठी, व्योम आहूजा, सुमती शर्मा, आयुषी पाण्डेय, विशाल सिंह, सोनिया सिंह, विनीता प्रसाद, शुभा सिंह, बेंजी कुमार, निशांक मिश्रा, आराधना सिंह, घनश्याम मौर्या, सत्या सिंह, मीता त्रिपाठी, सईद जरीन, शिखा शुक्ला, कुसुम वर्मा, कशिश खान, वरदान वर्मा, अविरल त्रिपाठी, उत्कर्ष, दिव्याग दीक्षित, ईशा रतन व मीशा रतन को सम्मानित किया गया।
No comments