ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा को दी डेडलाइन।✍️
HTN Live
( रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)
उत्तर प्रदेश , वाराणसी पहुंचे बीजेपी के सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि पिछडो का आरक्षण बिल पास नहीं हुआ इसलिए हम प्रयागराज में हो रहे कैबिनेट बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमारे साथ धोखा हुआ है. हम आगामी 24 फरवरी को वाराणसी में एक रैली कर अपना फैसला सुना देंगे और 25 फरवरी को यूपी के सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर देंगे. मीडिया रिपोर्टों के आधार पर प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार राजभर ने कहा कि हम 24 फरवरी तक समय देते हैं. इसके अलावा उन्होंने कहा की प्रयागराज में कैबिनेट की बैठक धार्मिक भावना भडकाने की कोशिश है.इसके साथ ही साधु संयासियों को मंत्री जी ने चोर तक कह दिया कहा साधु संयासियों का काम काम है 'राम राम जपना पराया माल अपना' साधु संयासियों ने देश के लिए किया ही क्या है. प्रियंका गांधी पर उन्होंने कहा कि उनके आने से कोंग्रेस में नया जोश आया है.राजभर ने कहा कि बीजेपी के साथ उनके दल के गठबंधन का आखिरी दिन 24 फरवरी होगा. उन्होंने बीजेपी पर पिछड़े वर्ग को धोखा देने का आरोप लगाया और दावा किया कि लोकसभा के आगामी चुनाव में सवर्ण और पिछड़े वर्ग के बीच राजनैतिक संघर्ष होगा और पिछड़े वर्ग एसपी-बीएसपी गठबंधन के साथ होंगे।

No comments