Breaking News

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही एवं संदिग्धों की चेकिंग

HTN Live
गोंडा
जनपदीय पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भिन्न-भिन्न स्थानों पर दो पहिया वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट लगाये, बिना अनुज्ञप्ति, सवारी गाडीयों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर व तेज गति से वाहन चलाते समय तथा यातायधत नियमों का उल्लंघन करने पर 184 वाहनों से मु0-31050 रू0 समन शुल्क वसूल किया गया। समन शुल्क को नियमानुसार राजकीय कोष में जमा कराया गया।

पैदल गश्त अभियानः-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा चलाये जा रहे पैदल गश्त अभियान के तहत जनपद पुलिस के सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अलग-अलग टीम बनाकर पैदल गस्त अभियान को जारी रखते हुए दुकानदारों, व्यापारियों तथा आम जनता से सम्पर्क स्थापित किया गया तथा उनकी समस्या सुनी गयी। कस्बा में स्थित चैराहों, सड़क की पटरियों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों को अतिक्रमण मुक्त करने में पुलिस का सहयोग करने को कहा गया। जिससे चैराहों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर यातायात सुगम हो सके। अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों के विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यवाही करते 290 भादवि/34 पुलिस अधिनियम में 25 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी।

शान्ति भंग की आशंका के मद्देनजर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-
जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में शान्ति भंग की आशंका व भविष्य में शान्ति व्यवस्था को बनाये रखने हेतु जनपद के विभिन्न थानों से कुल-09 व्यक्तियों को अन्र्तगत धारा-151/107/116 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया तथा भारी से भारी जमानत मुचलके से पाबन्द कराया गया।

01 वारण्टी अभियुक्त के विरूद्ध पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-
जनपद गोण्डा के थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा जनपद में अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन पर प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र की पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए कुल-04 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर उनके पास से कुल 50 लीटर कच्ची शराब की बरामदगी की गयी। कार्यवाही का विवरण निम्न प्रकार है-

थाना नवाबगंज द्वारा की गयी कार्यवाही-
01. रिंकू सिंह पुत्र विजय कुमार सिंह नि0 तुलसी फार्म नं0-1 थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा के कब्जे से 10 ली0 कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-29/19  धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।

थाना परसपुर द्वारा की गयी कार्यवाही-
01. राजू पुत्र राजाराम नि0 गोडियन पुरवा पहुवन मदार माझा थाना परसपुर जनपद गोण्डा के कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-23/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।

थाना छपिया द्वारा की गयी कार्यवाही-
01. खुशबू पुत्र पप्पू नि0 भवाजीत पुर थाना छपिया जनपद गोण्डा के कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-25/19, 02.रामबचन पुत्र राम पदारथ नि0 ककरघटा थाना छपिया जनपद गोण्डा के कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-26/19 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।

आम्र्स एक्ट में की गयी कार्यवाही-
थाना कौड़िया से अभियुक्त-
जनपद गोण्डा के थाना कौड़िया पुलिस द्वारा नाजायज नाकू के साथ अभियुक्त - ताज रहमान पुत्र शहदत अली नि0 उर्दी गोण्डा डीहा थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा को गस्त के दौरान गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अदद नाजायज चाकू बरामद कर थाना कौड़िया में उक्त अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0-25/19 धारा  4/25 आम्र्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय किया गया।

थाना को0 देहात पुलिस द्वारा अवैध कट्टे के साथ शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार-
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. विनोद कुमार पुत्र विष्णु वर्मा नि0 सिसउर अन्दूपुर थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
बरामदगी-
01. 01 अदद तमंचा 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-28/19 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 28.01.2019 को उ0नि0 जयहरि मिश्र चैकी इंचार्ज सालपुर मय हमराह फोर्स के साथ गस्त व क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे। कि जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सिसउर अन्दूपुर मोड़ पर अवैध असलहा लिये खड़ा है। इस सूचना पर उ0नि0 जयहरि मिश्र मय हमराह फोर्स के साथ मुखबिर की सूचना व नीशान देही पर पहुॅचकर कर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद नाजायज तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद कर थाना को0 देहात में अभियुक्त के विरूद्ध आम्र्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।
विवेचनाओं का निस्तारण-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा गुण-दोष के आधार पर विवेचना की कार्यवाही करते हुए कुल-20 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया।

जनपद में जनवरी 28/29  को विभिन्न अपराधों में कुल- 16 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर उनके विरुद्व कार्यवाही की गयी।
बरामदगी-
01. 50 ली0 अवैध कच्ची शराब।
02. 01 अदद नाजायज कट्टा 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस।

No comments