जोन-3 में अवकाश के दिन भी जमा होगा जलकर
HTN Live
लखनऊ। जोन-3 में 27 को रविवार के अवकाश के दिन भी जल व सीवर कर जमा होगा। अलीगंज, महानगर, जानकीपुरम प्रथम व द्वितीय, जानकीपुरम विस्तार, हसनगंज, प्रियदर्शिनी, त्रिवेणीनगर आदि क्षेत्रों में समस्त वसूली कैंप खुले रहेंगे। एक्सईएन एमडी मिश्रा ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने लोगों से छुट्टी का लाभ उठाकर बिल जमा करने की अपील की है।

No comments