Breaking News

खेल विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में खेल मंत्री हुए सख्त जिला,मण्डल व प्रदेश स्तर पर खेलों व निर्माणों में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी

HTN Live


लखनऊ। गुरुवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम  के सभागार में प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान ने खेल विभाग के मण्डल एवं जनपदीय स्तरीय अधिकारियों की विभागीय समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान खेल मंत्री ने जिला, मण्डल व प्रदेश स्तर पर खेलों व निर्माणों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कहीं किसी प्रकार का गौरजिम्मेदाराना काम बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। 
बैठक के दौरान मोहम्मद इफ्तेखारुद्दीन, (अपर मुख्य सचिव, खेल, उत्तर प्रदेश शासन), डॉ आरपी सिंह (निदेशक, खेल उप्र), आरएन सिंह (उप निदेशक खेल)  एसएस मिश्रा (उपनिदेशसक खेल), सुनील कुमार शर्मा (वित्त एवं लेखाधिकारी)  खेल निदेशालय एवं मण्डल जनपद स्तर से आये हुए क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी व क्रीडाधिकारी के अलावा उप क्रीड़ाधिकारी उपस्थित थे। खेल मंत्री चेतन चौहान ने बैठक के दौरान प्रदेश में खेल विकास पर चाास चर्चा करते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी को अपने अधीनस्थ जनपद में निर्मित खेल अवस्थापनाओं का समुचित उपयोग करें तथा निर्मित खेल अवस्थापनाओं में मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करें।  साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि अपने अधीनस्थ जनपद में चल रहे निर्माण कार्यों का प्रतिदिन प्रभावी अनुश्रवण करें तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विषेश ध्यान रखा जाय।  यदि निर्माण कार्य मानक के अनुसार नहीं किया जा रहा है तो संबंधित अधिकारी तत्काल निर्माण कार्य को बन्द करवा दें तथा निर्माण कार्य मानक एवं गुणवत्ता के अनुसार निर्माण एजेंसी से पूर्ण करायें। यदि निर्माण कार्य मानक एवं गुणवत्ता के अनुसार नहीं पाया जाता है तो जनपद के संबंधित विभागीय अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। किसी समस्या का समाधान संबंधित जनपद के अधिकारी द्वारा नहीं हो पाता है तो उससे तत्काल उच्च स्तर पर अवगत कराया जाय ताकि समय रहते समस्या का निराकरण किया जा सके। राजस्व प्राप्ति की समीक्षा के दौरान पाया गया कि जनपद बहराईच, सहारनपुर, बिजनौर, महमूदाबाद (सीतापुर) एवं बस्ती में विगत वर्श की अपेक्षा राजस्व प्राप्ति में कमी पायी गयी। इस मामले में संबंधित अधिकारियों का स्पष्टीकरण मांगां गया है। बैठक के दौरान 
निदेशक खेलने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि खेल निदेशालय द्वारा निर्धारित प्रतियोगिताओं का आयोजन समय से कराया जाना सुनिश्चित किया जाये।  
निदेशक खेल ने बैठक के दौरान समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रशिक्षण शिविरों का संचालन मानक के अनुसार किया जाय।  जनपद कौशाम्बी में कुश्ती खेल के प्रशिक्षक राज नारायण प्रसाद के प्रशिक्षण शिविर में मानक से कम प्रशिक्षार्थी पाये गये। इस सम्बन्ध में संबंधित अधिकारी का स्पष्टीकरण मांगां गया है।
जनपद बदायूं के उप क्रीड़ाधिकारी संतोश कुमार शर्मा बिना अवकाश स्वीकृति के बैठक में अनुपस्थित पाये गये जिस कारण संबंधित अधिकारी का भी स्पष्टीकरण मांगां गया है। इसी के साथ बैठक के दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने मण्डल के अधीनस्थ जनपदों का माह में कम से कम 2 बार निरीक्षण किया जाना सुनिश्चित करें।  
खेल मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव खेल ने उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में प्रतिभावान एवं उदीयमान खिलाडिय़ों का टैलेन्ट सर्च कर चिन्हित करते हुए खिलाडिय़ों को खेल का माहौल उपलब्ध कराया जाये, ताकि खिलाड़ी खेल का पर्याप्त अवसर प्राप्त कर अपने खेल में निखार लाते हुए आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में पदक अर्जित कर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।  
बैठक के दौरान निदेशक खेल ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिस-जिस जनपद में तरणताल निर्मित हैं, उनका संचालन 1अप्रैल, 2019 से किया जाना है।  इस सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारी तरणताल संचालन के सम्बन्ध में समस्त कार्रवाई समय से पूर्ण कर लें। यदि किसी अधिकारी द्वारा समय से तरणताल का संचालन नहीं किया गया तो सम्बन्धित अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।  

No comments