सीनियर पुरुष हाकी चैम्पियनशिप 31 से ग्वालियर में
HTN Live
यूपी की 25 सदस्यीय संभावित टीम घोषित
यूपी की 25 सदस्यीय संभावित टीम घोषित
खिताब के लिए टीम कल से शुरु कैंप में बहायेगी पसीना
रिपोर्ट मो० शानू
लखनऊ। हाकी इण्डिया की ओर से 9वीं सीनियर पुरुष हाकी प्रतियोगिता का आयोजन ग्वालियर में 31 जनवरी से किया जा रहा है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए यूपी की संभावित 25 सदस्यीय टीम का चयन शनिवार को किया गया। संभावित टीम 14 जनवरी से मोहम्मद शाहिद हाकी स्टेडियम में कड़ा अभ्यास कर खिताब की दावेदारी के लिए उतरेगी। संभावित टीम में पूर्व अन्तर्राष्टï्रीय खिलाडिय़ों को भी शामिल किया गया है। वहीं युवा खिलाडिय़ों को भी मौका दिया गया है। कैंप में 25 सदस्यीय संभावित के अलावा चार खिलाडिय़ों को स्टैण्ड बाई में रखा गया है।
यूपी की चयनित संभावित टीम इस प्रकार है: दिवाकर राम, आमिर, विकास शर्मा, सुनील यादव, सुमित कुमार, अजय यादव, शिवम, मनीश राजभर, प्रशांत चौहान, दानिश खान, मोहम्मद सैफ, विशाल सिंह, गोपी सोनकर, ओम प्रकाश किशन, अतुलदीप, इक्तिदार, अमरजीत, रोहित, आयुष, अभय, कवि यादव, अभय कुमार, तरुन अधिकारी, धनन्जय।
स्टैण्ड बाई: नरदेश्वर, ब्रिजेश, साकिब, सार्वन खाण्डेकर।


No comments