Breaking News

कबड्डी प्रतियोगिता में सहारनपुर व वाराणसी बने चैम्पियन

HTN Live

लखनऊ। खेल दिवस के मौके पर केडी सिंह बाबू स्टेडियम व चौक स्टेडियम में खेली जा रही स्टेट महिला व पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में सहारनपुर व महिला वर्ग में वाराणसी ने खिताब पर कब्जा कर लिया।
इससे पूर्व प्रतियोगिता पहला सेमीफाइनल मैच सहारनपुर बनाम मुरादाबाद मण्डल के मध्य खेला गया, जिसमें सहारनपुर मण्डल 47-35 से विजयी रहा।
प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच वाराणसी बनाम मेरठ मण्डल के मध्य खेला गया, जिसमें वाराणसी मण्डल 42-41 से विजयी रहा।
प्रतियागिता का पुरुष फाइनल मैच सहारनपुर मण्डल बनाम वाराणसी मण्डल के मध्य खेला गया, जिसमें सहारनपुर मण्डल ने वाराणसी मण्डल को 22-20 के अन्तर से हराया। 
महिला वर्ग के मुकाबलों में प्रतियोगिता पहला सेमीफाइनल मैच सहारनपुर बनाम कानुपर मण्डल के मध्य खेला गया, जिसमें सहारनपुर मण्डल 37-9 से विजयी रहा।
प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच वाराणसी बनाम मेरठ मण्डल के मध्य खेला गया, जिसमें वाराणसी मण्डल 39-22 से विजयी रहा।
प्रतियोगिता का फाइलन मैच सहारनपुर मण्डल बनाम वाराणसी मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें वाराणसी मण्डल ने सहारनपुर मण्डल को 38-30 के अन्तर से हराया। 
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि खेल निदेशक डॉ आरपी सिंह एवं विशिष्ट अतिथि आनन्देश्वरर पाण्डेय, कोषाध्यक्ष भारतीय ओलम्पिक संघ, लक्ष्मण अवार्डी  अब्दुल अजीज, इमरान खां, अन्तर्राष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी ने विजेता एवं उपविजेता खिलाडिय़ों को नगद पुरस्कार प्रदान किया। 

No comments