15 दिनों से लापता महिला की जंगल में मिले शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया
HTN Live
जशपुरनगर. 15 दिनों से लापता महिला की जंगल में मिले शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। अपने प्रेमी के साथ तमिलनाडू जाने की जिद्द करने पर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को जंगल में बुलाकर उसकी हत्या कर तमिलनाडु फरार हो गया था। जंगल में शव मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना प्रारंभ करते हुए हत्या के आरोपी को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया है। दोकड़ा चौकी क्षेत्र के गांव कोरंगाबहला की महिला रजनी चौहान पति विफल चौहान (३२) २८ दिसंबर २०१८ से अपने घर लापता हो गई थी। मृकिका के लापता होने के बाद उसके पति ने ३० दिसंबर को दौकड़ा चौकी में पत्नी के गुम हो जाने की सूचना दर्ज करा दी थी। इसी दौरान ९ जनवरी को जंगल में मृतिका का पत्थर से दबा हुआ शव मिला था। जगंल में शव मिलने के मामले में दोकड़ा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम कराने के लिए भेज दिया था। मृतिका का पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा ३०२,२०१ भादवी का मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी शुरु कर दी थी।

No comments