Breaking News

01 वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद सेतु निगम के 3849 कर्मचारियों को सातवें वेतन के सम्बंध मे मिली सफलता

HTN Live


लगभग 01 वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद सेतु निगम के 3849 कर्मचारियों को सातवें वेतन के सम्बंध मे मिली सफलता के उपलक्ष्य में दिनांक 21-01-2019 को सेतु निगम कर्मचारी संगठन एवं सेतु निगम इंम्प्लाइज यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में ऐशबाग में आयोजित आमसभा के माध्यम से सेतु निगम के सभी सदस्यों की तरफ से मा. मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी, मा. लोक निर्माण मंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी, शासन के सम्बन्धित अधिकारीगण, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा  के अध्यक्ष श्री बी.पी. मिश्र जी, निगम कर्मचारी महासंघ के संयोजक श्री सैयद अशफाक हुसैन जैदी जी, निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष श्री मनोज मिश्रा जी, सेतु निगम के प्रबंध निदेशक श्री उत्तम कुमार गहलोत जी, प्रबंधक कार्मिक-1 श्री अशोक कुमार जी एवं प्रबंध निदेशक के स्टाफ आफीसर श्री संजय श्रीवास्तव जी का आभार व्यक्त करते हुए कर्मचारी संगठन एवं इंप्लाइज यूनियन के सभी पदाधिकारियों/सदस्यों एवं सेतु निगम के समस्त कर्मचारियों को हार्दिक बधाई प्रदान की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राम अनुज तिवारी एवं संचालन श्री राम कुमार द्वारा किया गया।
         सभा को संबोधित करने वालों में कर्मचारी संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष आर,ए. शुक्ला, महामंत्री महेश मिश्रा, से.नि.ई.-1 के लेखाधिकारी उमेश राय जी सहित प्रदीप दुबे, दीपक त्रिपाठी, राजेन्द्र सिंह, सतीश तिवारी, सै.वसी हैदर, विजय कुमार मिश्रा, जमाल अहमद, राजू अवस्थी, नसीर अहमद, पन्ना लाल यादव, कृष्ण रंजन श्रीवास्तव सुधीर वर्मा, विनोद श्रीवास्तव, सरवन कुमार यादव, दिनेश वर्मा, शैलेंद्र शुक्ला, प्रमोद सिंह, ओमप्रकाश, आयुष, एवं रामहेत वर्मा आदि प्रमुख थे।

No comments