Breaking News

लखनऊ से चोरी की गयी कई 08 मोटरसाइकिलो को बस्ती पुलिस ने किया बरामद 02अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे

HTN Live



 *(बस्ती)* पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक बस्ती दिलीप कुमार के निर्देश के क्रम में जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती पंकज के पर्यवेक्षण मे क्षेत्राधिकारी सदरआलोक सिंह  के नेतृत्व में प्रभारी स्वाट उ0नि0 विक्रम सिंह मय टीम व थानाध्यक्ष वाल्टरगंज उ0नि0 यशवंत सिंह की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 02 अभियुक्तों को देर रात टिनिच मोड़ पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया ।
पूछताछ में अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि यह मोटरसाइकिल चोरी की है जिसे दिनांक 24.04.18 को भैसा मऊ पुलिया लखनऊ से चोरी किये है व हम लोग लखनऊ से 07 अन्य  मो0सा0 विभिन्न स्थानों से चोरी किये है जो टिनिच रोड अटरा पुल के पास झड़ी में चुरा कर रखे है जो नेपाल बेचने की बात करके आ रहे थे पकडे गए अभियुक्तों की निशानदेही पर 07 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलों को बरामद किया गया उपरोक्त अभियुक्तों के विरुद्ध गभीर
 अभियोग पंजीकृत किया गया |

*गिरफ्तार अभियुक्तगणों का नाम पता-*

 *1-रमेश सोनकर पुत्र जगदीश सा0 दुबौली मिश्र थाना कप्तानंगज जनपद बस्ती*

*2-अजय कुमार पुत्र घनश्याम सा0 ककुआ रावत थाना कप्तानगंज बस्ती*

*बरामदगी का विवरण -*
1. वाहन न0 UP 32 HF 8040 मोटरसाइकिल 

2. वाहन न0 UP.32.JH 6723 यमहा FZS

3. वाहन नं0 UP 51 AQ 1378  पल्सर 

4. वाहन नं0 UP 32 JV 5516 रॉयल इनफिल्ड 

5. वाहन नं0 वाहन नं0 UP 32 KB RTR

6. वाहन नं0 UP 32 EM 0737 पल्सर

7. TVS RTR  बिना नंबर की

8. वाहन नं0 UP 32 JS 9322 सुजुकी विक्सा

*गिरफ्तार करने वाली टीम*

1.उ0नि0 विक्रम सिंह प्रभारी स्वाट टीम |
2. थानाध्यक्ष वाल्टरगंज उ0नि0 यशवंत सिंह  |
3. उ0नि0 जितेन्द्र सिंह थाना वाल्टरगंज बस्ती |
4. हे0का0 छोटेलाल, हे0का0 सुरेन्द्र ,का0 आदित्य पाण्डेय ,का0 अजय दुबे, का0 अरुणेश यादव ,का0 अमित पाठक स्वाट टीम बस्ती |
5. का0 विजय गुप्ता,का0 रामभवन चौरसिया का0 दुर्गविजय का0चा0 चंद्रपति यादव थाना वाल्टरगंज बस्ती |
.

No comments