Breaking News

कालीचरण पी0जी0 कालेज में महापौर ने डाऊनलोड करवाया स्वच्छ्ता ऐप*

HTN Live

आज दिनांक 25/01/2019 को कालीचरण पी0जी0 कालेज, लखनऊ के वार्षिक क्रीड़ा के समापन समारोह के मुख्य अतिथि महापौर लखनऊ माननीय संयुक्ता भाटिया जी एवं टेबुल टेनिस के इन्डिया कोच श्री पराग अग्रवाल ने दीप प्रज्जलवन कर समारोह का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबन्धक इं0 वी0के0 मिश्रा व प्राचार्य  डॉ0 देवेन्द्र कुमार सिंह के साथ सभी शिक्षक-शिक्षिकायें व भारी संख्या में क्रीड़ा प्रतिभागी उपस्थित रहे।


*खेल भावना के साथ ही क्रीड़ा में प्रतिभाग किया जाना चाहिये: महापौर संयुक्ता भाटिया*


सभी खेल प्रतिभागियों एवं प्राचार्यों को सम्बोधित करते हुये महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि जो विजयी हुये हैं वह तो और आगे बढ़ेंगे एवं जो हारे हैं वह आगे जीतने के लिये हारे हैं। खेल भावना के साथ ही क्रीड़ा में प्रतिभाग किया जाना चाहिये तभी आप सफ़ल होंगे। *स्वच्छता सर्वे अभियान में फीड बैक के लिये लखनऊ के नागरिकों को महापौर ने बधाई दी और सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों से आहवान किया कि स्वच्छता सर्वे अभियान का एप अपलोड कर आप पूछे गये प्रश्नों का फ़ीड बैक बराबर देते रहिये जिससे हम 30 जनवरी तक जो भी फ़ाइनल परिणाम आएगा उसमें आगे बने रहें।* स्वच्छता के अन्य मापदण्डां पर भी हम खरा उतर कर भारत में प्रथम बनना हैं।


महाविद्यालय के प्रबन्धक ई० वी० के० मिश्रा ने सभी विजयी प्रतिभागियों का बधाई देते हुये कहा, हम खेल संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे। आप हमें अच्छे परिणाम दीजिए एवं राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर खेली जाने वाली क्रीड़ा प्रतिस्पर्धाआें में भाग लेकर अपना स्थान बनाइये।

प्राचार्य डॉ० डी० के० सिंह ने बताया कि महाविद्यालय के छात्र/छात्रायें पूरी खेल भावना के साथ अभ्यास करते हैं एवं प्रतिवर्ष खेलकूद समारोह में अच्छे प्रदर्शन के साथ सहभागिता करते हुये विश्वविद्यालय स्तर पर व राज्य स्तर पर भी खेल प्रतिस्पर्धाओं में चयनित होते हैं। साथ ही प्राचार्य ने माहपौर से छात्राओं के लिए सेनेटरी नैपकीन वेन्डिंग मशीन एवं नैपकीन डिस्पोजबल मशीन महाविद्यालय में लगवाने की सिफ़ारिश की। *माहपौर ने जनहित में योगदान हेतु शौचालय बनवाने और वेंडिंग मशीन लगवाने का भी आश्वासन दिया।*

विजयी क्रीड़ा प्रतिभागियां को लखनऊ की महापौर व विशिष्ट अतिथि श्री पराग अग्रवाल इण्डिया टेबुल टेनिस कोच द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। विजयी प्रतिभागियों के नाम जिन्होंने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त किया उनकी सूची अग्रलिखित है- 200 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में आनन्द वर्मा एम० ए० प्रथम वर्ष प्रथम स्थान, तुषार मिश्रा बी०ए० प्रथम वर्ष द्वितीय स्थान, वरुण दत्त शर्मा बी०ए० प्र्रथम वर्ष तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में दिलीप कश्यप बी०ए० प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान, विकास कुमार बी०ए० प्रथम ने द्वितीय स्थान, शिवम शुक्ला बी०ए० द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अन्य प्रतियोगिताओं ने 800 मीटर दौड़ दिलीप कश्यप बी0ए0 तृतीय वर्ष  प्रथम स्थान, बृजेश यादव बी0ए0प्रथम वर्ष द्वितीय स्थान, राम कुमार बी0ए0तृतीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में बृजेश यावद बी0ए0 प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान, सूरज कुमारी बी0ए0 प्रथम वर्ष ने द्वितीय स्थान तथा जीतेन्द्र कुमार बी0ए0 द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में चक्का फेंक प्रतियोगिता में सफ़ीना बानो बीए0तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान, रूबी पाल बी0ए0 तृतीय वर्ष ने द्वितीय स्थान तथा प्रियंका बी0ए0तृतीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा बैडमिण्टन में कृतिका पाण्डेय बी0ए0 तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान तथा प्रगति कुमारी बी0ए0 तृतीय वर्ष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ओवरऑल चैम्पियन छात्र वर्ग में दिलीप कश्यप बी0ए0 प्रथम वर्ष  तथा छात्रा वर्ग में शिवानी बी0ए0 प्रथम वर्ष चैम्पियन रहीं। उक्त अवसर पर क्रीड़ा प्रभारी डॉ0 अमित सिंह को महापौर द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महापौर संयुक्ता भाटिया संग वी०के० मिश्रा, भरतीय टेबल टेनिस टीम के हेड कोच पराग अग्रवाल, प्राचार्य देवेंद्र कुमार सिंह, डॉ०एस०सी०पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

No comments