हरियाणा के शरद कुमार को मिला मैन ऑफ द मैच
HTN Live
लखनऊ। फाजिलनगर के पावानगर महावीर इंटर कालेज के राज मालती स्टेडियम में खेले जा रहे चौदहवें अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता केग्रुप बी के पहले मैच में बुधवार को मलिक स्पोट्र्स हरियाणा की टीम ने एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब दिल्ली को तीन विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले हरियाणा के खिलाड़ी शरद कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दिल्ली के कप्तान शाबिक आलम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उनकी टीम ने निर्धारित 35 ओवरों के मैच में 29वें ओवर के पहली गेंद पर सभी विकेट गवांकर कुल 155 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसमें सुमित चिकारा ने 29 गेंदों का सामना करते पांच चौकौ व एक छक्के की मदद से 35 रन, प्रवीन कुमार ने 18 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौकौ व दो छक्कों की मदद से 33 रन, जियाउल हक ने 30 रन व शाबिक आलम ने 29 रन का योगदान दिया । हरियाणा के तरफ से गेंदबाजी करते हुए शरद कुमार ने 6 ओवर एक मेडन 22 रन चार विकेट, रवि ने 6 ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट, जबकि अंकुश नागर, नावेद व मेहुल सिंह ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा की टीम ने 30वें ओवर के दूसरी गेंद पर सात विकेट गवांकर कर मैच को जीत लिया। जिसमें मोहित कुमार ने 71 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौकौ व दो छक्कों की मदद से नाबाद 64 रन, परबिंदर सिंह 11 गेंद तीन चौका व दो छक्का 26 रन, जितेश गंगवार 21 तथा अंकुश नागर ने 18 रन का योगदान देकर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। दिल्ली के तरफ से गेंदबाजी करते हुए अंश चौधरी ने 7 ओवर एक मेडन 38 रन देकर तीन विकेट, सार्थक वर्मा ने दो विकेट, तथा जियाउल हक व विकास दीक्षित ने एक-एक विकेट लिए। हरियाणा के खिलाड़ी शरद कुमार को चार विकेट लेने व नाबाद दस रन की पारी खेलने पर मैन आफ द मैच का पांच हजार नगद पुरस्कार व ट्राफी दी गयी। अंपायरिंग यूपीसी, पैनल के विजय शर्मा व सतीश पांडे ने किया जबकि थर्ड अंपायर सुधीर सिंह रहे ।
No comments