लखनऊ मेयर ने बांटे कम्बल
HTN Live
बुधवार को मेयर संयुक्ता भाटिया ने भीषण ठंड और घटते हुए पारे को देखते हुए गरीब और फुटपाथ पर रहने वाले लोगों को 150 कम्बल बांटे।
इस मौके पर रिक्शा चालक अशोक, अशर्फी, कैलास, मनोज, सुनील, मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले राकेश कुमार, जीतू, विकास, सूरज, मुन्न्ी, जगदीश, श्यामा सफाई कर्मचारी छोटा, रामप्रसाद, राजू एबिरजू, ननकू सहित 150 लोगों को कंबल वितरण का कार्य मेयर ने अपने हाथों से किया।
इस मौके पर अपर जिला मजिस्ट्रेट तृतीय बृजेन्द्र सिंह, पार्षद गिरीश गुप्ता, जोनल अधिकारी सुभाष त्रिपाठी, सफाई सुपरवाईजर रामानन्द, पूर्व पार्षद आनंद सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments