भवानीगंज वार्ड: पूर्व पार्षद इश्तियाक अली ने बांटे कम्बल
HTN Live
लखनऊ। भवानीगंज वार्ड के पूर्व पार्षद इश्तियाक अली ने बुधवार को 500 गरीब और बेसहारा लोगों को ठंड में राहत देने के लिए कम्बल बांटे। इश्तियाक अली ने कहा समाज सेवा के तौर पर हर कोई अलग-अलग रूप में गरीबों की मदद करता है। कोई गरीब बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा लेता है तो कोई बीमार का इलाज कराता है। इसी तौर पर हम गरीबों को ठंड में राहत देने का काम करते हैं।
आज भवानीगंज वार्ड-97 के पूर्व पार्षद इश्तियाक अली ने ठण्ड से बचने के लिए उन्होंने कहा कि इस दौर में सबसे बड़ी सेवा मानव सेवा है। पूर्व पार्षद इश्तियाक अली ने कहा कि कम्बल बांटने के अलावा समय-समय पर वे गरीबों की अलग रूप में भी सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। पूर्व पार्षद ने कम्बल वितरण कार्यक्रम अपने निवास पर आयोजित किया। यहां मौजूद वार्डवासियों ने कहा कि पूर्व पार्षद पिछले कई वर्षों से हम गरीबों को मदद देने का काम कर रहे हैं। पूर्व पार्षद ने अपने पार्षद काल में वार्ड में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायीं। खास कर गरीब बस्ती में साफ-सफाई के अलावा पानी और बिजली की व्यवस्था दुरुस्त रखी। कम्बल वितरण के मौके पर अतिथियों के रूप में राशिद अली मीनाई, सज्जादानशीन, दरगाह शाहमीना शाह, मोहम्मद हसीब खां, मोहम्मद रिजवान, इकराम अली, अशफाक अली, मुश्ताक अली, मुन्ना भाई, शाकिब, यूसुफ अली के अलावा तमाम लोग मौजूद थे।
No comments