*महापौर पहुँची जनता के द्वार, बताई सरकार की उपलब्धियां*
HTN Live
आज दिनाँक 14/12/2018 को लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया के नेतृत्व में गणेश गंज - बसीरत गंज वार्ड में भारतीय जनता पार्टी की बृहद पदयात्रा का आयोजन किया गया।
इस मौके पर स्थानीय पार्षद श्रीमती शशि गुप्ता के साथ महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने आम - जनमानस में स्वयं उनके द्वार पहुँच कर सरकार द्वारा कराए जा रहे कार्यों की जानकारी दी ।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया के साथ महानगर अध्यक्ष श्री मुकेश शर्मा, पार्षद शशि गुप्ता, महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष जया शुक्ला, पूर्व पार्षद गिरीश गुप्ता सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।



No comments