Breaking News

नए वर्ष पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था शाम पांच बजे से देर रात तक रहेगा बदलाव

HTN Live
 
लखनऊ, सं।
नववर्ष अवसर पर हजरतगंज क्षेत्र एवं विभिन्न व्यापारिक संस्थानों वेव मॉल फन आइनोक्स होटल रेस्टोरेन्ट पार्क एवं क्लबों में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं, जिसके कारण आवागमन काफ ी बढ़ जाता है। शहर की आवागमन सुव्यवस्थित यातायात संचालन पार्किंग डायवर्जन व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। यह बदली व्यवस्था शाम पांच बजे से एक बजे रात तक रहेगी। 
महानगर, गोमतीनगर, दैनिक चौराहे की ओर से आने वाला यातायात सिकन्दरबाग चौराहे से सहारागंज मॉल व चिरैयाझील तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात सपू्र मार्ग तिराहे से दाहिने डनलप तिराहे से दाहिने सहारागंज तिराहा होते हुए सहारागंज मॉल पार्किंग तक जा सकेगा। सहारागंज तिराहे से कोई भी यातायात डनलप तिराहे एसएसपी आवास सपू्र मार्ग तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात सिकन्दरबाग चौराहे से दाहिने मुड़कर सपू्र मार्ग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। डनलप तिराहे एसएसपी आवास से कोई भी यातायात सेण्ट फ्रांसिस बैंक ऑफ  इण्डिया अलका तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात सहारागंज सपू्र मार्ग होकर अपने गंतव्य स्थान को जा सकेगा। 
हजरतगंज चौराहे से कोई भी यातायात अल्का या मेफेयर होते हुए परिवर्तन चौक की तरफ  नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात सपू्र मार्ग तिराहे बाये डनलप तिराहा सहारागंज तिराहा से बाये चिरैयाझील सकंल्प वाटिका होकर जा सकेगा। केवल मल्टी लेबल पार्किंग हजरतगंज जाने वाले वाहन मल्टीलेबल पार्किंग गेट 
से मल्टीलेबल पार्किंग तक ही जा सकेंगे। चारबाग से हजरतगंज होते हुए परिवर्तन चौक की तरफ  जानेवाला यातायात हुसैनगंज चौराहे से बाये ओडियन सिनेमा कैसरबाग होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा।    अलीगंज कैसरबाग से परिवर्तन चौक होकर आने वाला कोई भी यातायात हिन्दी संस्थान तिराहे के आगे मेफेयर हजरतगंज चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात स्टेडियम तिराहे से बाये मुड़कर चिरैयाझील संकल्प वाटिका सिकन्दरबाग या परिवर्तन चौक बारादरी से कैसरबाग होकर अपने गतंव्य को जा सकेगा। 
लालबाग कैपर रोड की ओर से बाल्मिकी तिराहे की ओर आने वाले वाहन बाल्मिकी तिराहे से दाहिने नहीं जा सकेंगे, बल्कि यह यातायात बाल्मिकी तिराहे से बाये डीएम आवास प्रेसक्लब परिवर्तत चौक की ओर होकर अपने गंतव्य स्थान को जा सकेगा। नवल किशोर रोड लीला टाकिज तिराहे से कोई भी यातायात बैंक ऑफ  इण्डिया तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात आयकर भवन तिराहा सेन्ट लारेन्स कॉलोनी होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा। लालबाग चौराहे से कोई भी यातायात मेफेयर अल्का तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात कैपर रोड कैपिटल तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। 
महानगर की तरफ  से आने वाली रोडवेज सिटी बसे सिकन्दर बाग हजरतगंज की ओर नहीं जा सकेंगी बल्कि इन्हे संकल्प वाटिका तिराहे से बैकुण्ठधाम गांधी सेतु गोल्फ  क्लब बन्दरियाबाग होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगी। फैजाबाद रोड की तरफ  से कैसरबाग बस अड्डा आने जाने वाली रोडवेज बसें सिकन्दरबाग  हजरतगंज की ओर नहीं जा सकेंगी, बल्कि यह बसें पीएनटी बालू अड्डा तिराहे से दाहिने बैकुण्ठ धाम तिराहा से बाये संकल्प वाटिका ओवरब्रिज लक्ष्मणमेला बन्धा चिरैयाझील क्लार्क अवध तिराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगी। जीटीआई गोमतीनगर की तरफ  से आने वाली सिटी बसे गांधी सेतु से सिकन्दरबाग हजरतगंज की ओर नहीं जा सकेंगी, बल्कि यह बसें गांधी सेतु चौराहे से सीधे गोल्फ  क्लब बन्दरियाबाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगी।
चारबाग की तरफ  से हजरतगंज की ओर आने वाली रोडवेज सिटी बसें केकेसी से कुंअर जगदीष कैन्ट होकर या हुसैनगंज चौराहा से कैसरबाग या रायल होटल चौराहा से डीएसओ होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगी। अब्दुलहमीद चौराहा से एमबी क्लब नेहरू चौराहा से होकर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात अटल रोड से गुरूद्वारा चौराहा कैण्ट होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
यह होंगे वनवे मार्ग
पार्क रोड से हजरतगंज की तरफ  यातायात का जाना बन्द रहेगा।
नवल किशोर रोड से बैंक ऑफ  इण्डिया पर यातायात का जाना बन्द रहेगा।
सहारागंज तिराहा से डनलप तिराहा की ओर यातायात का जाना बन्द रहेगा।
डनलप से अल्का की तरफ  यातायात का जाना बन्द रहेगा।
सिकन्दरबाग चौराहे से सहारागंज तिराहे की ओर यातायात जाना बन्द रहेगा।

No comments