Breaking News

नगर निगम: गृहकर की कार्रवाई में वसूले छह लाख पच्चीस हजार

HTN Live


लखनऊ। गुरवार को नगर निगम के जोन-7 में बड़े बकायेदारों के खिलाफ गृहकर वसूली अभियान चलाय गया। अभियान के तहत तीन बकायदारों से छह लाख पच्चीस हजार रुपये वसूले गये। जबकि एक अन्य भवन स्वामी ने पूर्व में ही अपना गृहकर जमा कर दिया था। 
नगर आयुक्त के निर्देशानुसार बड़े बकायेदारो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गृहकर वसूली का काम जारी है।
जोन-7 में शंकरपुरवा वार्ड द्वितीय में जोनल अधिकारी विद्या सागर गुप्ता के नेतृत्व में कर अधीक्षक आरएस कुशवाहा एवं राजस्व निरीक्षक के सहयोग से कार्रवाई की गयी। कार्रवाईके तहत कंचन बिहारी मार्ग से 25000, कल्याणपुर से दो अलग-अलग भवन स्वामियों से 3-3 लाख की गृहकर वसूली की गयी।

No comments