एनई रेलवे गोरखपुर ने दिल्ली को हराकर सेमीफाइनल में दी दस्तक आशीष यादव बने मैन ऑफ द मैच
HTN Live
लखनऊ। फाजिलनगर के पावानगर महावीर इंटर कालेज के राज मालतीे स्टेडियम पर खेले जा रहे चौदहवे अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता के पूल बी के दूसरे मैच में एनई रेलवे गोरखपुर की टीम ने हरी सिंह क्रिकेट क्लब दिल्ली को 74 रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गयी। गोरखपुर के खिलाड़ी आशीष यादव को बेहतर बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया ।
बुधवार को इस प्रतियोगिता में एनई रेलवे के कप्तान अमित सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एनई रेलवे की टीम ने निर्धारित 35 ओवरों के मैच में अंतिम ओवर में दो गेंद शेष रहते सभी विकेट गवांकर कर 232 रनों के स्कोर खड़ा किया। ओपनर बल्लेबाज आशीष यादव 73 गेंदों का सामना करते हुए बारह चौकौं दो छक्कों के मदद से 92 रन, अंकित यादव ने 38 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौकौ व तीन छक्कों के मदद से 48 रन, निशांत राय ने छ: चौकौ व एक छक्के के मदद से 44 रनों तथा आशीष सिंह ने 12 रन का योगदान दिया। दिल्ली की तरफ से गेंदवाजी करते हुए गौरव तोमर ने पांच ओवर डालकर 33 रन देते हुए तीन विकेट चटकाए। अपरल यादव, प्रिंस शाही, व हर्षित सिंह ने दो -दो तथा संजीव पुनिया ने एक विकेट की सफलता पायी। जबाब में उतरी दिल्ली की टीम पच्चीसवें ओवर में दूसरी गेंद पर सभी विकेट गवांकर मात्र 148 रन ही बना सकी। जिसमें प्रशांत तोमर 29 गेंदों का सामना करते हुए छ: चौकों एक छक्के के मदद से 37 रन, पुनीत तोमर 18 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका व चार छक्कों के मदद से नाबाद 33 संजीव पुनिया तीन चौकौ व एक छक्के के मदद से 22 रन, हर्ष त्यागी 20 रन व बादल वालियान 12 रन का योगदान दिया । एनई रेलवे के तरफ से गेदबाजी करते हुए सौरभ कश्यप ने सात ओवर डालकर 47 रन देकर चार विकेट, राकेश कनौजिया व सौरभ दुबे ने दो -दो विकेट तथा आशीष चोपड़ा व अमित सिंह ने एक -एक विकेट चटकाये। बेहतर बल्लेबाजी करने वाले एनई रेलवे के खिलाड़ी आशीष यादव को मैन ऑफ द मैच में पांच हजार रुपये का पुरस्कार व ट्राफी दी गयी। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख तमकूहीराज संजय गुप्ता के ने विजेता टी के खिलाडिय़ों को पुरस्कार बांटे। इससे पूर्व मैच का शुभारम्भ न्यायाधीश यूबी मिश्र ने खिलाड़ीयो से परिचय प्राप्त कर किया।

No comments