जगत गुरु नानक के 550वें प्रकाश पर्व पर मेयर ने लिया आशीर्वाद
HTN Live
लखनउऊ। बुधवार को आलमबाग स्थित शिव शांति, संत आसूदाराम आश्रम की ओर से जगत गुरु नानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी निकाली गयी। मेयर संयुक्ता भाटिया ने प्रभात फेरी में शामिल होकर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया।
प्रभात फेरी गुरुद्वारा चन्दरनगर से शुरु होकर एसबीआई रोड, चन्दरनगर गेट, संत कंवरराम चौराहा, संत कंवरराम मार्ग, अवध चौराहा से वीआईपी रोड होते हुए शिव शांति संत आसूदाराम आश्रम पहुंची जिसमें लगभग 3000 श्रद्धालुगण शामिल रहे। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भिन्न- भिन्न प्रकार की प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर मेयर ने शिव शांति आश्रम के संत चण्डूराम का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

No comments