लविवि पार्किंग से कर्मचारी की पल्सर बाइक गायब पार्किंग संचालक पर लगा आरोप, रिपोर्ट दर्ज
HTN Live
लखनऊ, 24 दिसम्बर।
लविवि में कार्यरत कनिष्ठï सहायक की पल्सर बाइक विवि की पार्किंग से गायब हो गयी। इस संबंध में पीडि़त ने पार्किंग संचालक के खिलाफ अमनात में खयानत की रिपोर्ट हसनगंज कोतवाली में दर्ज करायी है।
कृष्णानगर कासिमपुर पकरी इलाके में अमित कुमार कश्यप अपने परिवार संग रहता है। वह लविवि में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत है। अमित का कहना है कि रोत की तरह 22 दिसम्बर को अपनी पल्सर बाइक से ड्यूटी पर आया था। उसने बाइक को विवि के गेट नम्बर चार के सामने बनी पार्किंग में खड़ी कर दी थी। शाम करीब पांच जब वह ड्यूटी खत्म करके वापस बाइक लेने पार्किंग पहुंचा तो देखा कि पार्किंग में खड़ी बाइक गायब थी। उसने इस बारे में पार्किंग के कर्मचारियों से पूछा पर बाइक का कुछ पता नहीं चल सका। अब इस मामले में अमित कुमार ने पार्किंग संचालक पर अपनी बाइक गायब करने का आरोप लगाते हुए हसनगंज अमनात में खयानत की रिपोर्ट दर्ज करायी है।औ

No comments