Breaking News

कूड़ा फेंकने पर 50 रुपये जुर्माना, तीसरी बार पकड़े गये तो दर्ज होगी एफआईआर

HTN Live



लखनऊ। नगर निगम सड़क, पार्क और नाले समेत किसी भी सार्वजनिक जगह कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ  कार्रवाई तेज करेगा। इसके लिए नगर आयुक्त ने सफाई इंस्पेक्टर के अलावा बीट इंचार्ज, सुपरवाइजर, राजस्व निरीक्षक और सफाई नायक को जुर्माना वसूलने का अधिकार देने का फैसला किया है। यही नहीं, सबसे ज्यादा वसूली करने वाले 10 कर्मचारियों को वसूली गई रकम का 25 प्रतिशत हिस्सा बतौर इंसेंटिव दिया जायेगा। नगर निगम के पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण ने बताया कि खुले में कूड़ा फेंकते पकड़े जाने पर पहली बार 50 रुपये जुर्माना वसूला जायेगा। कोई व्यक्ति दोबारा कूड़ा फेंकता मिला तो 100 रुपया वसूला जायेगा। फिर तीसरी बार पकड़े जाने पर एफआईआर करवाई जायेगी। 
उन्होंने बताया कि नियम के मुताबिक, कूड़ा फेंकने पर 500 रुपये जुर्माना लिए जाने का प्रावधान है, लेकिन अभियान की शुरुआत में 50 रुपये ही वसूले जायेंगे। यह अभियान शहर को साफ  रखने में काफी मददगार साबित हो सकता है। जल्द ही इस अभियान को पूरे शहर में शुरु कर दिया जायेगा। 

No comments