Breaking News

नगर निगम के आठ जोनों में 25-26 दिसम्बर को गृहकर शिविर का आयोजन

                                HTN Live


लखनऊ। नगर निगम के आठ जोनों में 25-26 दिसम्बर को गृहकर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। नगर आयुक्त ने बताया कि भवन स्वामियों को दिक्कत न हो इसलिए प्रम्येक जोन के वार्ड में भी गृहकर शिविर की सुविधा दी गयी है। जहां गृहस्वामी पांच प्रतिशत की छूट के साथ अपना गृहकर जमा कर सकते हैं। जोन-1 के रानी लक्ष्मी बाई वार्ड के अमीनाबाद भूमिगत पार्किंग के पास शिविर लगेगा। जोन-2 में मोतीलाल नेहरु-चंद्रभानु गुप्त नगर वार्ड में तिकोना पार्क, मोती नगर में शिविर लगेगा।
जोन-3 के जयशंकर प्रसाद वार्ड में पुरनिया फ्लाई ओवर के नीचे, जोन-4 में ओम नगर वार्ड में, नगर निगम जोन-5 कार्यालय, जोन-6 में हुसैनाबाद वार्ड में नगर निगम घंटाघर कार्यालय में, चौक काली जी बाजार वार्ड में खुनखुनजी कोठी के नीचे, अम्बरगंज वार्ड में पार्षद के कार्यालय के पास और कल्बे आबिद द्वितीय वार्ड में पार्षद के कार्यालय भोला नाथ कुंआ के पास शिविर का आयोजन किया गया है। वहीं जोन-7 में शंकरपुरवा तृतीय वार्ड में शिव मंदिर पंत नगर प्राइवेट ट्यूबवेल के पास, शंकरपुरवा प्रथम वार्ड में हक प्लाजा, अबरार नगर और जोन-8 में इब्राहिमपुर-1 वार्ड में निलमथा प्राथमिक विद्यालय में गृहकर शिविर का आयोजन किया गया है।

नगर निगम: मोबाइल टावर लगा भवन सील
लखनऊ। नगर आयुक्त के निर्देशों के तहत हर रोज बड़े बकायेदारों के खिलाफ चलाये जा रहे गृहकर वसूली को लेकर सोमवार को भी कार्रवाई जारी रही। कार्रवाई के तहत नगर निगम ने मोबाइल टावर लगा एक भवन सील कर दिया। 
जोन-6 में कर अधीक्षक चंद्रशेखर यादव एवं राजेन्द्र पाल के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक आजाद अहमद के सहयोग से भवन को सील करने की कार्रवाई की गयी। वहीं अन्य भवन स्वामियों से 49600 की गृहकर वसूली की गयी। मलीहाबाद रोड पर रहने वाले रामेश्वर यादव का मोबाइल टावर लगा भवन सील किया गया है। 
  

No comments