Breaking News

ताइक्वाण्डो: लखनऊ ने बारह स्वर्ण सहित 30 पदकों पर जमाया कब्जा

                               HTN Live

ताइक्वाण्डो: लखनऊ ने बारह स्वर्ण सहित 30 पदकों पर जमाया कब्जा
लखनऊ। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के मल्टीपरपज हॉल में सोमवार को सम्पन्न हुई भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल ओपन राज्य स्तरीय ताइक्वाण्डो प्रतियोगिता में लखनऊ के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 स्वर्ण सहित 30 पदकों पर कब्जा जमाया। उत्तर प्रदेश ताइक्वाण्डो संघ और लखनऊ डिस्ट्रिक्ट ताइक्वाण्डो संघ की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाडिय़ों को मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पुरस्कार वितरित किये। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 26 जिलों से 839 खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियो में अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह सचिव अमरनाथ भारती तथा कोषाध्यक्ष मोहित कुमार मौजूद रहे।

No comments