महोत्सव में पहले दिन लोगों के लिए प्रवेश होगा फ्री
महोत्सव में पहले दिन लोगों के लिए प्रवेश होगा फ्री
लखनऊ (सं)। लखनऊ महोत्सव का रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उद्घाटन करेंगे। वहीं पहले दिन लोगों का प्रवेश निशुल्क रहेगा। महोत्सव की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि उद्घाटन समारोह के मौके पर गेट नम्बर.चार बंगला बाजार की ओर से आने वाले सैलानियों के लिए निशुल्क प्रवेश की व्यवस्था रहेगी। लोगों को उद्घाटन समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए भी कोई टिकट या शुल्क नहीं लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि निशुल्क प्रवेश कार्यक्रम स्थल के लिए ही मान्य होगा।
महोत्सव स्थल में प्रवेश के लिए टिकटों की बिक्री शनिवार से शुरू हो गयी। सभी शटल बसों और यूनिवर्सल बुक स्टाल से लोग लखनऊ महोत्सव देखने के लिए टिकट खरीद सकते हैं। इसके साथ ही टिकट बिक्री के लिए महोत्सव स्थल पर भी चार टिकट काउंटर लगाये जायेंगे। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि महोत्सव स्थल तक पहुंचने के लिए शहर के विभिन्न इलाकों से शटल बसों की व्यवस्था की गयी है। जिससे लोग सुविधा के साथ महोत्सव स्थल तक आ सकें। जिलाधिकारी ने बताया कि महोत्सव की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गयी हैं। जो काम बचे हैं वह रविवार को पूरे हो जायेंगे। जिलाधिकारी कौशल राज ने बताया कि महोत्सव में अटल जी पर आधारित प्रदर्शनी लगेगी। साथ ही अटल ग्राम का निर्माण भी किया गया है। आयोजन अटल संस्कृति श्अटल विरासत की तर्ज पर होगा।
No comments