लखनऊ जोन के राहुल व गोरखपुर की डिम्पल बनी सर्वश्रेष्ठ एथलीट
लखनऊ। राजधानी के महानगर स्थित 35वीं वाहिनी पीएसी के सिंथेटिक ट्रैक पर खेली जा रही 67वीं पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतिम दिन लखनऊ जोन के राहुल और गोरखुपर की डिम्पल सिंह सर्वश्रेष्ठï एथलीट घोषित हुए। वहीं पीएसी मध्य जोन ने सर्वश्रेष्ठï प्रदर्शन करते हुए वैजयंती पर कबजा जमाया। गोरखपुर की डिम्पल सिंह ने 879 अंकों के साथ महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठï एथलीट और पुरुष वर्ग में राहुल ने 925 अंकों के साथ सर्वश्रेष्ठï एथलीट होने का गौरव हासिल किया। मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक, दूर संचार, पीके तिवारी ने विजेता टीम को वैजयंती प्रदान की।
प्रतियेागिता के अंतिम दिन के परिणाम इस प्रकार हैं।
मैराथन दौड़-पुरुष: शिवराज (लखनऊ जोन), स्वर्ण पदक, सुशील कुमार (मेरठ जोन), रजत पदक, अनिरुद्घ यादव (वाराणसी जोन), कांस्य पदक।
3000 मीटर स्टेपल चेज दौड़- महिला: सरिता शर्मा (मेरठ जोन), स्वर्ण पदक, कविता (लखनऊ जोन), रजत पदक, कविता (बरेली जोन),कांस्य पदक।
3000 मीटर स्टेपल चेज दौड़- पुरुष: लाल बिहारी यादव (वाराणसी जोन),स्वर्ध पदक, विजय भारती (पीएसी पूर्वी जोन),रजत पदक, सुरेन्द्र कुमार (पीएसी पयिचमी जोन), कांस्य पदक।
No comments