शशि भूषण बालिका महाविद्यालय, लखनऊ संविधान दिवस समारोह आयोजित किया गया
HTN Live
दिनांक 26 नवंबर 2026 को शशि भूषण बालिका महाविद्यालय में संविधान दिवस बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। यह दिवस भारतीय संविधान को अपनाए जाने की स्मृति में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं एवं एन.सी.सी. कैडेटों को भारतीय संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना था।
इस अवसर पर 19 यू.पी. गर्ल्स बटालियन एन.सी.सी. के तत्वावधान में विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता प्रमुख रहीं। छात्राओं एवं एन.सी.सी. कैडेटों ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा अपनी रचनात्मकता, विचारों एवं अभिव्यक्ति के माध्यम से भारतीय संविधान के विभिन्न पहलुओं को प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का आयोजन मेजर (प्रो.) ऋचा मिश्रा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में किया गया। उनके मार्गदर्शन में सभी प्रतियोगिताएँ सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुईं। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या (प्रो.) चन्दना बोस, प्रो . आरती कनौजिया, डॉ . रागिनी श्रीवास्तव, डॉ. सौरभ कुमार मिश्रा, डॉ. अंशुल सिंह ,डॉ. अनामिका, डॉ. शैल्जा मिश्रा, श्रीमती नीतू शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता पॉलिटिकल साइंस विभाग की प्रवक्ता डॉ.शैल्जा मिश्रा
डॉ. सौरभ कुमार मिश्रा रहे जिन्हों ने सरल शब्दों मे भारतीय संविधान के बारे मे कैडेटों को अवगत कराया व उनको अधिकारों, कर्त्तव्यों के बारे मे उनको जागरूक कराया।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को संविधान के प्रति सम्मान रखने, अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों का पालन करने तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान पायल भारती, द्वितीय स्थान कुमकुम कुमारी, तृतीय स्थान खुशी पाल ,भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संजू यादव, द्वितीय स्थान खुशी पाल, तथा तृतीय स्थान तस्लीम,निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी पाल, द्वितीय स्थान संजू यादव, तृतीय स्थान पर आयुषी सिंह रहीं।
इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं एवं कैडेटों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के मूल्यों को समझने का अवसर प्राप्त हुआ।


No comments