Breaking News

थल सैनिक कैम्प IGC चैंपियनशिप-2026 बर्षो बाद लखनऊ ग्रुप के नाम

 
              कियारा शर्मा संवाददाता लखनऊ
लखनऊ। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, लखनऊ की बालक टीम ने मेरठ में आयोजित इंटर ग्रुप थल सैनिक कैंप (TSC) चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए एनसीसी निदेशालय, उत्तर प्रदेश के 11 एनसीसी ग्रुपों के बीच ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
लखनऊ ग्रुप की बालक टीम के चयन, प्रशिक्षण एवं समन्वय की जिम्मेदारी 63 यूपी बटालियन एनसीसी को सौंपी गई थी।
 लखनऊ ग्रुप कमांडर वीएसएम ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव, तथा कर्नल अनिल शर्मा कमान अधिकारी 63 यूपी बटालियन एनसीसी के नेतृत्व एवं आदेशों के अनुरूप प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल नीरज गहलोत के निर्देशन में सुबेदार मेजर अरविन्द कुमार यादव एवं पी आई स्टाफ 63 बटालियन ने एनसीसी के आदर्श वाक्य एकता और अनुशासन के बल पर लखनऊ ग्रुप की टीम को कठोर प्रशिक्षण प्रदान किया। इसी का परिणाम रहा कि टीम ने सभी ग्रुपों को पीछे छोड़ते हुए अंतर समूह प्रतियोगिता (ICC–TSC) में प्रथम स्थान प्राप्त कर लखनऊ ग्रुप को ओवरऑल चैंपियन बनाया।
ओवरऑल ट्रॉफी जीतने के साथ-साथ लखनऊ ग्रुप के कैडेटों ने प्रतियोगिता में दिए गए 15 व्यक्तिगत पदकों में से 6 पदक (2 स्वर्ण एवं 4 रजत) भी अपने नाम किए। ये पदक फायरिंग, सर्विस सब्जेक्ट रिटन एग्जामिनेशन (SSWE), हेल्थ एंड हाइजीन तथा जजिंग डिस्टेंस एवं फील्ड सिग्नल्स (JD & FS) प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्राप्त हुए।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित कैडेट अब अगले चरण के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे, जहाँ से उनका चयन नई दिल्ली में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय थल सैनिक कैंप (TSC) के लिए किया जाएगा।
लखनऊ लौटने पर विजेता टीम का अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं कैडेटों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस उपलब्धि पर एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, लखनऊ तथा 63 यूपी
 बटालियन एनसीसी में हर्ष का माहौल है।

Lucknow NCC Group Boys' Team Wins Overall Trophy at TSC Championship-2026
Lucknow: The Boys' Team of NCC Group Headquarters, Lucknow, delivered an outstanding performance at the Inter Group Thal Sainik Camp (TSC) Championship-2026 held in Meerut, securing the Overall Championship Trophy among the 11 NCC Groups under the Uttar Pradesh Directorate.
The responsibility for the selection, training, and coordination of the Lucknow Group Boys' Team was entrusted to 63 UP Battalion NCC. Under the leadership and guidance of Brigadier Puneet Srivastava, VSM, Group Commander, Lucknow Group, and Colonel Anil Sharma, Commanding Officer, 63 UP Battalion NCC, the team underwent rigorous training under the supervision of Lieutenant Colonel Neeraj Gehlot, Administrative Officer. Subedar Major Arvind Kumar Yadav and the PI Staff of 63 UP Battalion NCC provided intensive training based on the NCC motto, "Unity and Discipline." As a result, the team outperformed all other groups and secured first place in the Inter Group Competition (ICC–TSC), making Lucknow Group the Overall Champion.

In addition to winning the Overall Trophy, the Lucknow Group cadets secured 6 out of the 15 individual medals awarded during the championship, including 2 Gold Medals and 4 Silver Medals. These medals were earned for exceptional performances in Firing, Service Subject Written Examination (SSWE), Health & Hygiene, and Judging Distance & Field Signals (JD & FS) events.
The outstanding cadets will now participate in the next phase of the training camp, where they will compete for selection to represent the Directorate at the All India Thal Sainik Camp (TSC) to be held in New Delhi.
Upon their return to Lucknow, the victorious team received a warm welcome from NCC officers, instructors, and fellow cadets. This remarkable achievement has created an atmosphere of pride and celebration at NCC Group Headquarters, Lucknow, and 63 UP Battalion NCC.

No comments