फैजुल्लागंज तृतीय के पार्षद को शपथग्रहण कराये जाने पर ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति ने महापौर का आभार व्यक्त किया
HTN Live
हमराही अजीत सिंह बागी
ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश लखनऊ
लखनऊ - ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा तथा महासचिव विवेक शर्मा ने पार्षद को शपथ ग्रहण संपन्न करा कर जनहित कार्यों को गति देने हेतु ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति ने पत्र लिखकर महापौर का आभार व्यक्त किया।
हाल ही में न्यायालय के आदेश पर वॉर्ड 73 के नवनिर्वाचित पार्षद ललित किशोर तिवारी को पद की शपथ दिलाकर महापौर ने न केवल न्यायिक आदेशों का सम्मान किया है, बल्कि लोकतंत्र की गरिमा को भी ऊंचा उठाया है। इस कठिन दौर में नगर के विकास और जनहित के अनेक आवश्यक कार्य रुक गए थे, जिससे आम नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।
ऐसी विषम परिस्थिति में भी महापौर ने विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए हमेशा आम जनता के हितों को सर्वोपरि रखा तथा सकारात्मक प्रतिबद्धता दिखाते हुए माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हुए आज शपथ ग्रहण कार्यक्रम को गरिमापूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया गया जिसके लिए महापौर का आभार व्यक्त किया गया। महापौर के इस कदम से नगर निगम और जनता के बीच का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। ऐसी आशा है कि अब फैजुल्लागंज सहित पूरे क्षेत्र के रुके हुए विकास कार्यों को फिर से रफ्तार मिलेगी।
लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के पार्षद ललित किशोर तिवारी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई。यह शपथ ग्रहण समारोह मई 2026 में लालबाग स्थित नगर निगम कार्यालय में आयोजित किया गया थायह शपथ 2023 के निकाय चुनाव से जुड़े एक विवाद के बाद दिलाई गई。फैजुल्लागंज वॉर्ड से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार प्रदीप शुक्ला चुनाव जीत गए थे。बाद में सपा के ललित तिवारी ने उन पर अपने चुनावी हलफनामे में दूसरी शादी की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया。आरोप साबित होने पर हाईकोर्ट ने भाजपा पार्षद का चुनाव रद्द कर दिया और ललित तिवारी को पार्षद घोषित करने का आदेश दिया。निर्वाचित होने के करीब पांच महीने तक शपथ न दिलाए जाने पर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए थे。सपा पार्षद को शपथ दिलाने के तुरंत बाद मेयर के अधिकार बहाल कर दिए गए。

No comments