शिया पी जी कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना ने राष्ट निर्माण में दिये गए महत्वपूर्ण योगदान पर परिचर्चा
HTN Live
शिया पी जी कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों के द्वारा में आज दिनांक 31.10.2025 को भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वी जयंती के अवसर पर यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया तथा सरदार बल्लभ भाई पटेल के द्वारा राष्ट्रीय निर्माण में दिये गए महत्वपूर्ण योगदान, राष्ट्रीय एकता एवं स्वतंत्रता संग्राम में निभाई गई उनकी ऐतिहासिक भूमिका के बारे में चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने ‘‘सरदार पटेल का राष्ट्र निर्माण’’ विषय में अपने विचार प्रस्तुत किये। इसके अतिरिक्त स्वयं सेवकों ने राष्ट्र निर्माण में अपने योगदान हेतु शपथ ली। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के संयोजक व आयोजन कार्यक्रय अधिकारी डॉ0 सुधाकर प्रकाश के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

No comments