शिया महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना व राष्ट्रीय कैडेट कोर के संयुक्त तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
HTN Live
आज दिनांक 14 अगस्त दिन गुरुवार स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शिया महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एस एस रज़ा बकरीके दिशानिर्देश में राष्ट्रीय सेवा योजना व राष्ट्रीय कैडेट कोर के संयुक्त तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
जिसमे एनएसएस के स्वयंसेवकों के अलावा एनसीसी कैडेटों अन्य छात्र/ छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने भारत की विभिन्न संस्कृति को ध्यान में रखते हुए पोस्टर बनाएं। विजेताओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
उक्त प्रतियोगिता के बाद एक रैली निकाली गई जिसमे स्वयंसेवको ने हाथों में झंडे को ले कर घर घर जा कर आम जन को देश प्रेम के प्रति जागरूक किया।
उक्त कार्यक्रम एनएसएस प्रभारी डॉ वहीद आलम एवं एनएसएस सहायक श्री अजीत सिंह जी के नेत्रत्व में संपन्न हुआ।



No comments