PCS अधिकारी डॉ सृष्टि धवन के द्वारा कि जा रही वित्तीय अनियमितता / गबन और प्रदेश की योगी सरकार मौन
HTN Live
मेरा कोई कुछ नही बिगाड सकता डॉ सृष्टि धवन PCS अधिकारी
भात्खण्डे संस्कृति विश्वविध्यालय की कुलसचिव, राज्य संग्रालय की निदेशक व संस्कृति विभाग की अपर निदेशक PCS अधिकारी डॉ सृष्टि धवन के द्वारा कि जा रही वित्तीय अनियमितता / गबन के लिए फिल्म अकादमी 20, तृतीय तल, दिलीपपुर टॉवर सप्प्रू मार्ग हजरतगंज लखनऊ में थिएटर & फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव दबीर सिददीकी के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह जो संस्कृति विभाग का एक मात्र प्रेक्षागृह था उसे वित्तीय अनियमितता / गबन /कमीशन खोरी किए जाने के उद्देश से भात्खण्डे संस्कृति विश्वविध्यालय की कुलसचिव PCS अधिकारी डॉ सृष्टि धवन को सौप दिया गया है, राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह 1 मार्च 2020 से जिवोधार के नाम पर बंद किया गया था और करोडो रूपये का बजट मिलने के बाद भी उसका जिवोधार नहीं हो पाया, 27 जून को प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन IAS मुकेश कुमार मेश्राम व संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के द्वारा आनन् फानन में बिना जिवोधार किए उसका पुनः आरम्भ कर दिया गया जबकि उसकी किराये की राशी भी तय नहीं थी जिसे पुनः आरम्भ होने के बाद भात्खण्डे संस्कृति विश्वविध्यालय की कार्य परिषद की बैठक में तय किया गया है, बली प्रेक्षागृह जो पूर्व में मात्र तीन हज़ार रूपये में नाटक के लिए संस्थाओ को उपलब्ध किया जाता रहा है अब उसके किराया पांच गुना बढाते हुए पंद्रह हज़ार कर दिया गया है और यदि एक सौ रूपये का प्रवेश शुल्क संस्था लगाती है तो उसका किराया बीस हज़ार और यदि एक सौ रूपये से अधिक का प्रवेश शुल्क संस्था लगाती है तो उसका किराया तीस हज़ार किए जाने की योजना कार्य परिषद की बैठक में तय किया गया है जो पूर्ण रूप से कला व संस्कृति का हनन है जिसके लिए थिएटर & फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन ने संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से दूरभाष पर वार्ता कर उनको यथा स्थतिथि से अवगत कराया है और उन्होंने इस प्रकरण पर जाँच कराए जाने का आश्वाशन भी दिया हैI एसोसिएशन के सचिव दबीर सिददीकी के द्वारा यह भी बताया गया कि भात्खण्डे संस्कृति विश्वविध्यालय का कलामंडप प्रेक्षागृह जिसका किराया पूर्व में अट्ठारह हज़ार रूपये था उसका किराया भी बढाते हुए पैतीस हज़ार से पैतालीस हज़ार किया जा चूका है जिसके कारण वहा पर बहुत ही कम बुकिंग कि जाती है और कलामंडप प्रेक्षागृह वीरान पडा रहता है उसी तरह बली प्रेक्षागृह का भी वही हाल होगा इस लिए प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन IAS मुकेश कुमार मेश्राम व संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के साथ ही साथ मुख्यमंत्री योगी जी से थिएटर & फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन यह मांग कर रहा है कि कला व संस्कृति के प्रोत्साहित करते हुए पूर्व कि भाति ही बली प्रेक्षागृह को संस्कृति विभाग के अधीन किया जाए और भात्खण्डे संस्कृति विश्वविध्यालय की कुलसचिव, राज्य संग्रालय की निदेशक व संस्कृति विभाग की अपर निदेशक PCS अधिकारी डॉ सृष्टि धवन के द्वारा कि जा रही वित्तीय अनियमितता / गबन के लिए जब तक बर्खास्त की कार्रवाई नहीं की जाएगी तब तक यह सुधरेंगी नहीं इसलिए इस पर सख्त कदम उठाया जाएI इसकी जानकारी दबीर सिददीकी सचिव थियेटर & फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन एक प्रेस रिलीज जारी कर दिया

No comments