सनातन सुरक्षा संगठन, गोमतीनगर का गठन किया जाएगा।
HTN Live
लखनऊ - "सनातन सुरक्षा संगठन, गोमतीनगर का गठन किया जाएगा" यह निर्णय सनातन समिति, गोमतीनगर, लखनऊ के व्यापारी व नागरिक सदस्यों ने स्थानीय विभव खण्ड, गोमतीनगर में आयोजित वृहद बैठक में लिया जिसके प्रभारी बलराम मिश्रा होंगे।
इस अवसर पर चिनहट क्षेत्र की सनातन समिति का गठन राम बदन दुबे के संरक्षण में किया गया जिसके प्रभारी राजेंद्र प्रसाद मिश्रा होंगे।
विनायक सारस्वत उपाध्यक्ष व मनोज जेटली मंत्री के साथ चिनहट क्षेत्र में संगठन का विस्तार करेंगे। सनातन समिति लखनऊ के संयोजक लक्ष्मण गौड़ ने सुमित मिश्रा को मीडिया प्रभारी नामित किया।
ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण समिति के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से सनातन समिति गोमतीनगर के प्रभारी एस. एन, शुक्ला, पत्रकारपुरम व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश सोनी, दुर्गावाहिनी गोमती नगर की कार्तिका माथुर, विहिप के जिला संगठन मंत्री पुष्पेंद्र, मीडिया के वरिष्ठ चेहरे राम विलास त्रिपाठी, वरिष्ठ राष्ट्रसेवी विनोद कुमार पाठक, विनय खंड सनातन समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालचंद श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष बलराम मिश्रा, उपाध्यक्ष राज कुमार पाठक, राम शरण तिवारी, दिनेश मोहन मिश्रा, अनिल वर्मा, सनातन पार्क प्रभारी अमरेंद्र सहाय, विकास खंड सनातन समिति के प्रभारी अरुण पांडेय, अध्यक्ष मनोज मिश्रा, आदर्श मार्केट के अध्यक्ष संजीव शर्मा सहित चिनहट के व्यापारीगण और सराहनीय व्यवस्थागण ब्रजेश शर्मा, रत्ना दुबे, वंदना दुबे एवं तमाम स्थानीय नागरिकों ने सक्रियता से भागीदारी की।
ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा और व्यापारी नेता राजेश सोनी ने प्रस्ताव रखा कि स्थानीय सनातनी नागरिक व व्यापारीगण एक दूसरे को सहयोग करेंगे, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।


No comments