Breaking News

विश्व शांति पंचकल्याणक महोत्सव एवं विश्व शांति सम्मेलन आठ दिसम्बर से

HTN Live

विश्व शांति पंचकल्याणक महोत्सव एवं विश्व शांति सम्मेलन आठ दिसम्बर से 



(पँच दिवसीय पँचकण्यंक वा विश्व शांति महायज्ञ सम्मेलन की तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप)



रिपोर्ट-सुरेन्द्र कुमार वर्मा 
सीतापुर /महमूदाबाद तहसील में महावीर उद्यान नहर कॉलोनी रोड पर 8 दिसंबर से 13 दिसंबर तक होने वाले विश्व कल्याणक पंचकल्याणक महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है 5 दिनों के विश्व शांति महासम्मेलन में पूरे विश्व के साधु-संत व उनके अनुयाई शामिल हो रहे हैं जिसकी तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं जैन समाज की समिति ने बताया प्रख्यात दिगंबर जैन संत राष्ट्रीय गौरव श्री विमर्श सागर जी महामुनि राज के सानिध्य में 8 दिसंबर से 13 दिसंबर तक पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विशाल गज यात्रा के साथ विश्व कल्याणक महासम्मेलन का आयोजन हो रहा है 8 दिसंबर को भगवान गर्भ कल्याणक पूर्वार्ध कार्यक्रम की अंतः क्रियाएं संपन्न होंगी 9 दिसंबर को सुबह अभिषेक जाप पूजन गर्भ कल्याणक संस्कार गोद भराई के साथ बधाई कार्यक्रम 10 दिसंबर को भगवान का जन्मोत्सव संपन्न होगा 11 दिसंबर को भगवान का तप कल्याणक 12 को ज्ञान कल्याणक तथा 13 को भव्य रथयात्रा तथा भगवान का मोक्ष कल्याणक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम के मुख्य पात्र कार्यक्रम में मुख्य पात्रों का भी चयन लगभग पूरा कर लिया गया है भगवान के माता-पिता बनने का सौभाग्य पुष्पेंद्र जैन रामपुर मथुरा को मिला है धर्म जैन, इंद्र जैन ,छाया जैन ,रोली जैन, इंसान जैन अल्का जैन ,यज्ञ नायक महेंद्र जैन ममता जैन ध्वजारोहण कर्ता राजकुमार जैन स्नेहलता जैन पण्डाल उद्घाटन करता उमाशंकर जैन निरूपमा जैन को मिला है ब्रह्म सुंदरी का परम् सौभाग्य ब्रह्म चारिणी रिया दीदी व गुंजन दीदी अष्ट कुमारी का सौभाग्य ध्रुवी जैन शिवानी जैन अनुष्का जैन  मानसी जैन अंशिका जैन सलोनी जैन को मिला है!

इन आयोजनों का रहेगा जलवा
संरक्षक विकाश जैन ने बताया पंचकल्याणक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान भगवती जिनदिक्षा महोत्सव तथा आचार्य श्री विमर्श सागर जी महामुनिराज को मुनि दीक्षा व आचार्य पद दिवस कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा साथ ही साथ भगवती जिन दीक्षा महोत्सव का भी अयोजन किया जाएगा भव्य पिच्छिका महोत्सव का भी भव्य आयोजन किया जाएगा !

(एक साथ 24 सन्तों का होगा भव्य समागम)
महमूदाबाद की पावन धरती पर एक साथ 24 महा मुनियों के संरक्षण मिल रहा है प्रख्यात सन्त राष्ट्र गौरव श्री विमर्श सागर जी महामुनिराज  के  साथ साथ उनके शिष्य मुनि विश्वर्य सागर जी , विजेय सागर जी के साथ साथ अनेकों साधू संत महमूदाबाद में पधारेंगे!

 31 फुट उत्तुंग मानस्तंभ में विराजित होंगी जिन प्रतिमाएँ - जैन धर्म में मानस्तंभ का विशिष्ट महत्व है। जिनालय में समवशरण का प्रतीक होते हैं मानस्तंभ भगवान महावीर स्वामी के एक योजन (12 किमी) विस्तार वाले समवशरण में चारों दिशाओं में एक-एक मानस्तंभ स्थित था जिसे देखते ही भव्य अभिमान खंडित हो जाता है। आचार्य विमर्श सागर जी महामुनिराज के सानिध्य एवं आशीर्वाद से 31 फुट उत्तुंग मानस्तंभ में आठ जिन प्रतिमाएँ स्थापित की जायेगी। साथ ही 63 इंच ऊंची भगवान शांतिनाथ की प्रतिमा के होंगे पंचकल्याणक महोत्सव। 12 दिसम्बर को आचार्य श्री का आचार्य पदारोहण दिवस एवं 14 दिसम्बर को भव्य पिच्छिका परिवर्तन एवं आचार्य श्री का 24वां मुनि दीक्षा दिवस कार्यक्रम सम्पन्न होंगे।

No comments