Breaking News

सिटीजन डेवलेपमेंट फाउंडेशन ने सैकड़ो महिलाओ को रोजगार हेतु प्रशिक्षण दिया गया व प्रमाण-पत्र वितरित

                                HTN Live


अध्यक्ष शालिनी सिंह जी सिटीजन डेवलेपमेंट फाउंडेशन के तहत तीन दिवसीय मिशन शक्ति  कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम दिन का आयोजन शीतला देवी मन्दिर निकट सरकारी अस्पताल के पहले बरवान कला जनपद लखनऊ में किया गया जहाँ सैकड़ो महिलाओ को रोजगार हेतु   प्रशिक्षण दिया गया व प्रमाण-पत्र वितरित किये गए जिसमें अतिथि के रूप में माननीय अंकुर त्यागी जी नूरपुर विधानसभा 24 बीजेपी, श्रीमती रूबी राज सिन्हा सह-सयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ बीजेपी , डूडा सीओ आनंद जी, ब्लॉक मिशन प्रबंधक विकास सिंह जी व शालिनी सिंह अध्यक्ष सिटीज़न डेवेलॉपमेंट फाउंडेशन तथा अन्य उपस्थित रहे I
      प्रशिक्षण में महिलाओं को उनके कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए कानूनी जानकारी के साथ आत्मरक्षा के बारे में भी बताया गया I यह चर्चा की गयी कि लड़की होने के नाते महिलओं के साथ पैदा होते ही भेदभाव होने लगता है. इसी भेदभाव की वजह से महिलाओं के साथ हिंसा होती है. महिलाओं को यह समझाया गया कि उन्हें अपना आत्मविश्वास ऊँचा रखना होगा. अपने साथ हुए अन्याय या हिंसा की सूचना पुलिस थाने में देनी चाहिए. साथ ही पुलिस थाने पर भी उनके अधिकारों के बारे में बताया गया. 
         सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलायी जा रही योजनाओं जैसे मुद्रा लोन, कौशल विकास मिशन, एक जनपद एक उत्पाद योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना आदि की जानकारी दी गयी. महिलाओ को उद्यम सखी हेल्पलाइन न0 के बारे में बताया गया और कोई उद्यम शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया गया. कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संस्था आप सभी का आभार प्रकट करती है और धन्यवाद करती है तथा श्रीमती रूबी राज सिन्हा  का जिन्होंने सैकड़ो महिलाओ को सैनेट्री पैड वितरित किया व खुलकर जीने का सन्देश देकर महिलाओ को समाज के प्रति जागरूक किया I   
धन्यवाद🙏🙏


No comments