Breaking News

भगवान भक्तों की ही परीक्षा लेते हैं........अंकित शास्त्री जी महाराज

                                 HTN Live
श्री हनुमान जी महाराज के कृपा पात्र अंकित शास्त्री जी महाराज एवं मयूर विहार सी ब्लाक  पिकनिक स्पाट रोड लखनऊ के संयुक्त प्रयास से मधुबन पार्क में चल रहे सरस संगीतमय श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के गत दिवस छठवें दिन भगवान श्री कृष्ण एवं माता रुक्मणी जी के विवाह का विस्तार से वर्णन किया गया सभी कथा श्रोता बराती बनकर आये और प्रभू के विवाह में सम्मिलित हुए।कथा के बीच में श्री कृष्ण विवाह का मंचन भी हुआ जिसका दृश्य अत्यंत मनमोहक था।भागवत कथा में दान दाताओं की होड़ लगी हुई हैं प्रत्येक परिवार दान एवं गौ सेवा के लिये आगे आ रहा हैं।महाराज जी ने गौ सेवा पर ज़ोर देते हुए कहा की हर हिन्दू को गौ सेवा करनी चाहिये गौ सेवा पाप नाशिनी होता हैं।और व्यक्ति को उत्तम स्वस्थ एवं लम्बा जीवन गौ सेवा से मिलता हैं।आज कथा के अन्तिम दिन श्री अंकित शास्त्री जीं महाराज ने बताया की भगवान अपने भक्तों की ही परीक्षा लेते हैं।
मयूर विहार सोसायटी के अध्यक्ष योगेश सिंह महासचिव सपन अस्थाना संरक्षक मण्डल धीरज श्रीवास्तव अवनीश कुमार  आर०के० सिंह डी०पी० सिंह एवं कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र चौधरी राकेश सिंह अखिलेश राय अशोक शुक्ला राजीव सिंह  विवेक पटेल राजेश रंजन समीर सिन्हा योगेन्द्र सिंह गोकुल लखमानी घनश्याम मौर्य  विक्रमादित्य सिंह उमेश सिंह सुरेश गौतम सतेंद्र त्रिपाठी  अनुज श्रीवास्तव वी पी सुनील नागेंद्र भूसन पांडेय धर्मेश भदौरिया दूबे जी जी पी चौधरी कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर अपना दान एवं योगदान दे रहे हैं।कालोनी में रहने वाले राजेश चौबीस घण्टे सन्त सेवा एवं भागवत सेवा में लगे हैं।मयूर विहार सोसायटी समस्त लखनऊ वाशियो को इस भागवत कथा में आमंत्रित करती हैं।हर हर महादेव !

No comments