डा एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो अनुराग त्रिपाठी ने होने वाली
HTN Live
अजीत सिंह बागी ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश
डा एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो अनुराग त्रिपाठी ने सत्र 2020-21 की सम सेमेस्टर की आयोजित होने वाली परीक्षाओं के प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन जारी किया है। उन्होंने पत्र जारी कर संशोधित परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम में दिनांक 30 जुलाई, 2021 को आयोजित होने वाली बीएड की प्रवेश परीक्षा एवं 20 अगस्त, 2021 को आहुत होने वाली उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारम्भिक परीक्षा के दृष्टिगत संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि सत्र 2020-21 की सम सेमेस्टर की आयोजित होने वाली आनलाइन परीक्षाओं का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा किया गया है। उन्होंने कहा कि आनलाइन परीक्षाओं से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के विद्यार्थी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इसकी जानकारी आशीष मिश्रा, मिडिया, प्रभारी, एकेटीयू, लखनऊ ने दिया है ।

No comments