Breaking News

प्रधानमंत्री आवास में लाभार्थी का नाम किसी और का और पैसा ट्रांसफर किया गया किसी और के खाते में

                             HTN Live

ग्राम सभा भोगलपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना में पूर्व ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी ने किया घपले बाजी


 वर्तमान ग्राम प्रधान व सीक्रेटरी के भ्रष्टाचार का जल्द वायरल होगा वीडियो

        अजीत सिंह बागी ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश
फतेहपुर जनपद में बहुआ विकासखंड में 3 ग्राम सभाओं में शौचालय घोटाला सामने आया है और जनपद के मुख्य विकास अधिकारी ने दोषियों के ऊपर कारवाई करने के लिए टीम भी गठित कर दी है कि जांच कर दोषियों के ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यदि मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम सभा भोगलपुर के सेक्रेटरी की जांच कराई तो सीक्रेटरी को जाना पड़ सकता है जेल

 वही विजयपुर ब्लाक के ग्राम सभा भोगलपुर त्योजा की रहने वाली रूबी देवी पत्नी राजेश कुमार ने विजयपुर ब्लॉक के ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत क्रमांक संख्या 22 में उसका आवास चयनित हुआ था लेकिन ग्राम प्रधान तथा मनीष सोनकर सेक्रेटरी की मिलीभगत से उसे आवास ना देकर उसी के गांव के रहने वाले राजेश कुमार के खाते में ग्राम प्रधान व सीकेट्री द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के द्वारा दी जाने वाली धनराशि ट्रांसफर की गई और लाभार्थी को लाभ से वंचित किया गया हालांकि लाभार्थी ने जब इस बात का विरोध किया तो ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी द्वारा कड़े शब्दों में उसे डांटने का काम किया गया और उससे कहा गया कि यदि तुम इस बात की गई शिकायत करोगी तो तुम्हें आने वाले दिनों में सरकार कि किसी भी योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा ।

आधार कार्ड में एक अक्षर का करेक्शन कराने से दिया जाता था द्वारा लाभ
 वहीं शिकायतकर्ता ने यह भी बताया है ग्राम सभा के दूसरे राजेश कुमार की पासबुक आधार कार्ड लेकर उस से सांठगांठ करके यह पैसा उसके खाते में ट्रांसफर किया गया है वही शिकायतकर्ता ने बताया कि इसी तरह से सावित्री देवी पत्नी रामकिशोर संगीता पत्नी सुमेर शंकरीया पत्नी शंकर सम्पाता देवी पत्नी राम सजीवन पार्वती पति महादेव का इस प्रकार सभी लाभार्थियों को दुबारा आवास का लाभ दिया गया है।
 इससे पहले इनको वर्ष 2012 से 2015 के बीच में आवास का लाभ मिल चुका है परंतु उसके बावजूद वर्ष 2020 से वर्ष 2021 के बीच में पुनः लाभ दिया गया है और ग्राम सभा कई अपात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास तथा शौचालय योजना का लाभ दिया गया है और सही मायने में पात्र लाभार्थी आज भी दर-दर भटक रहे हैं

No comments