Breaking News

सिधौली ,समय पर सूद न देने पर ब्याज खोरो ने की ब्यक्ति की पिटाई दी जान से मारने की धमकी पीड़ित ने पुलिस लगाई गुहार

                            HTN Live
                         संवाददाता ज्ञानेश पाल
सिधौली सीतापुर ।। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति को व्याज पर  लिए गए  रुपयों का ब्याज समय से  न  देने पर सूतखोर  व उसके साथियों द्वारा  युवक को बंधक बना कर पिटाई किये जाने की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में की  है    क्षेत्र के बाड़ी गांव में कमलेश कुमार पुत्र  छंगा  ने तहरीर में आरोप लगाया है कि  उसने कस्बे सिधौली के सिध्देश्वर नगर निवासी उत्तम महाराज   15 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे जिसका ब्याज व समय पर ना दे पाया था  बीते  महीने का ब्याज   वह समय से नहीं दे पाया जिसके चलते उत्तम महाराज व उसके भाई वर्जन साथियों ने उसे कस्बे के बिसवां चौराहा स्थित एक ढाबे पर रोक लिया उसकी जमकर पिटाई की उसके बाद वह लोग उसे अपने सिद्धेश्वर नगर स्थित घर पर ले गए और वहां पर दो घंटो तक जमकर पिटाई की यह कहते हुए छोड़ दिया कि अगले दिन तक मूल धन ब्याज सहित कुल मिलाकर ₹38000 दे जाना भयभीत व्यक्ति द्वारा तहरीर में बताया गया कि उनके द्वारा उसे जान से मार देने की धमकी भी दी है

No comments