Breaking News

भाजपा के पूर्व सांसद और देवरिया सांसद के बेटे शरद त्रिपाठी का निधन


     

        HTNLivenews.Com

          उत्तर प्रदेश :- देवरिया

   ब्यूरोचीफ अपराध :- अमन मिश्रा



♦️👉 देवरिया :- भाजपा के पूर्व सांसद और देवरिया सांसद के बेटे शरद त्रिपाठी का निधन

  

♦️👉 देवरिया :- संतकबीरनगर नगर से भाजपा के पूर्व सांसद रहे तथा देवरिया सांसद  रमापतिराम त्रिपाठी के बेटे शरद त्रिपाठी(50) का गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में बुधवार की देर रात निधन हो गया।
   पार्टी सूत्रों के अनुसार वे लीवर की समस्या से लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से शोक की लहर है। 

                        

♦️👉 भाजपा पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी मूलरूप से गोरखपुर के रहने वाले थे।वे गोरखपुर में धर्मशाला इलाके में परिवार के साथ रहते थे। तबीयत खराब होने के बाद पूर्व सांसद को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
 

♦️👉  पूर्व सांसद अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं।वे वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव संतकबीरनगर संसदीय क्षेत्र से जीते थे। साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले ही उनका संतकबीरनगर के मेंहदावल सीट से भाजपा विधायक राकेश सिंह बघेल से विवाद हो गया था। इस घटना के बाद ही उनको  संतकबीरनगर से टिकट नहीं मिला, लेकिन पार्टी ने उनके पिता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी को देवरिया से चुनाव मैदान में उतारा और वे देवरिया से सांसद हैं। उनके निधन की सूचना मिलते ही देवरिया में भी शोक की लहर देखी जा रही है।
 

No comments