सीतापुर, शराब के नशे में पड़ोसियों ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट आरोपी गिरफ्तार
HTN Live
संवाददाता ज्ञानेश पाल
सीतापुर उत्तर प्रदेश के सीतापुर में शराब के नशे में पड़ोसियों ने पीट -पीटकर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया विकलांग मां के सामने बेटे ने दम तोड़ दिया मां ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई पुलिस ने मां का बयान दर्ज कर हत्या के दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है उनसे पूछताछ की जा रही है घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के गोंडियनटोला कॉलोनी की है जहां कमर से विकलांग शांति देवी अपने दो बेटों के साथ रहती है शांति देवी का एक बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त है जो घर से बाहर रहता है ।
जबकि दूसरा बेटा राज बहादुर 45 साल का है मां के साथ ही रहता है राज बहादुर पेश से राजगीर है मां ने बताया कि बीती रात शराब के नशे में पड़ोसियों से राज बहादुर का विवाद हो गया था ।
इसी विवाद के चलते पड़ोसियों ने बेटे को मारा पीटा पड़ोसियों ने बेटे को लात घूसों से लहुलुहान कर दिया
अधमरा करने के बाद पड़ोसी भाग गए जिसके बाद राज बहादुर की मौत हो गई पुलिस का कहना है कि वारदात में संदिग्ध दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा
पुलिस का कहना है कि बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह पता चलेगी । मां की शिकायत पर घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है आरोपियों से पूछताछ की जा रही है

No comments