Breaking News

बिसवां: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां मेंआक्सीजन कन्सलट्रेटर मशीन का उद्घाटन किया ---- विधायक महेंद्र सिंह यादव

                       HTN Live 
          
           
                     संवाददाता✍️ ज्ञानेश पाल
सीतापुर बिसवां: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां विधायक महेंद्र सिंह यादव द्वारा आक्सीजन कन्सलट्रेटर मशीन का उद्घाटन किया गया। मशीन लगने से क्षेत्रीय लोगों को आक्सीजन के लिए इधर उधर भटकने से निजात मिल सकेगी। सीएचसी अधीक्षक डॉ अमित कपूर ने बताया कि इस मशीन से क्षेत्रीय लोगों को बहुत लाभ मिलेगा उन्होंने कहा कि पहले आक्सीजन के लिए सिलेंडर का इंतजाम करना पड़ता था लेकिन इस मशीन के लगने से आक्सीजन की समस्या से निजात मिल सकेगी, इस मशीन के द्वारा स्वत:  आक्सीजन का निर्माण किया जाता है। विधायक महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि आक्सीजन की कमी के चलते किसी को कोई भी नुकसान न हो इसलिए क्षेत्रीय जनता को लाभ पहुंचाने हेतु इस मशीन को अस्पताल में लगवाया गया है उन्होंने कहा कि बीते दिनों आक्सीजन की किल्लत के चलते लोगों को काफी नुकसान हुआ है मशीन लगने से लोगों को आक्सीजन की समस्या से छुटकारा मिलेगा

No comments