Breaking News

163 बटालियन श्रीनगर. सीमा पर शहीद हुआ हरदोई का लाल

                                 HTN Live 


हरदोई  देशवासियों के साथ ही आज हरदोई जिले के लोगों के लिए भी देश की सीमा से एक दुःखद खबर सामने आई है। जम्मू कश्मीर के राजौरी में तैनात हरदोई जिले के कछौना थानाक्षेत्र के ग्राम पंचमखेड़ा निवासी बीएसएफ जवान शैलेन्द्र के शहीद होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ हैं। बीएसएफ जवान शैलेन्द्र के शहीद होने की सूचना मिलते ही शहीद के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।शहीद बीएसएफ जवान शैलेन्द्र का पार्थिव शरीर देर शाम उनके पैतृक गांव पंचमखेड़ा पहुंचेगा।

No comments