हिन्दुस्तान किसान मंच और IFFCO के संयुक्त तत्वावधान में एक किसान संगोष्ठी का आयोजीत
HTN Live
जय जवान! जय किसान!
सीतापुर ----आज दिनाँक 04.03.2021 को ग्राम - सिंहपुर में हिन्दुस्तान किसान मंच और IFFCO के संयुक्त तत्वावधान में एक किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी में IFFCO के मुख्य प्रबंधक डॉ विनय मोहन जी, उप प्रबंधक शिव चंद्र शुक्ला KVK अम्बरपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ विनोद कुमार सिंह प्रगतिशील किसान नंदू पांडेय ,
IFFCO, सिधौली से प्रभात यादव व कृषि रक्षा इकाई से अमित यादव जी आदि ने किसानों से आधुनिक खेती करने की कई विधियों पर विस्तृत चर्चा की और उन्हें उर्वरकों को सही अनुपात में प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।
एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक संतोष पांडेय ने किसान क्रेडिट कार्ड से संबंधित समस्त जानकारियां प्रेषित कीं।
कार्यक्रम के अंत में डॉ #विनय_मोहन ने किसानों को निःशुल्क डिकम्पोजर वितरित कराए ताकि किसान पराली/गन्ने की पत्तियों को जलाने के बजाय उन्हें खाद में परिवर्तित कर सकें।
इस अवसर पर #हिन्दुस्तान किसान मंच के जिला महासचिव #संदीप मिश्रा , प्रदेश महासचिव राजा निगम ,जिला महिला प्र०मधु शर्मा , जिलाध्यक्ष आई टी सेल #बिमल तिवारी , जिला उपाध्यक्ष सुन्दर लाल मिश्रा ,जिला अध्यक्ष यु०प्र० सोनू तिवारी, तहसील अध्यक्ष आई टी सेल हर्षित बाजपेई , जिला संगठन मंत्री ओम प्रकाश दीक्षित , अमित शुक्ला , शोभित सिंह मधुराम, गुड्डू ,रामस्वरूप,चंद्रिका प्रसाद, मिश्रीलाल, कैलाश, श्री राम रामनरेश,ओमप्रकाश, कल्लू राम आदि लोग उपस्थित रहे..


No comments